भाजपा नेता का दावा- सुशांत को जहर दिया गया, इसी को छुपाने के लिए पोस्टमार्टम में देर की गई
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा है कि 14 जून को अपने फ्लैट में मृत मिले अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की हत्या की गई थी। स्वामी का दावा है कि उनको जहर देकर मारा गया और जानबूझकर उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में देरी की गई ताकि जहर दिए जाने की बात रिपोर्ट में ना साबित हो। स्वामी का कहना है कि हत्यारों की शैतानी मानसिकता अब सामने आने लगी है।
Recommended Video

जहर को पेट में घुलने दिया गया
भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने मंगलवार सुबह किए ट्वीट में लिखा है- सुशांत के हत्यारों और उनकी पहुंच की शैतानी मानसिकता धीरे-धीरे सामने आ रही है। ऑटोप्सी को जानबूझकर लेट किया गया, ताकि सुशांत सिंह के पेट में जहर घुल जाए। अब समय आ गया है उन लोगों पर सख्त कार्रवाई हो, जो इसके लिए दोषी है।

स्वामी कर रहे कई तरह के दावे
इससे पहले सोमवार को सुब्रमण्यम स्वामी ने सुशांत की मौत का दुबई कनेक्शन बताते हुए सोमवार को स्वामी ने ट्वीट कर लिखा था कि जैसे एम्स के डाक्टर्स को सुनंदा पुष्कर के पेट में असली जहर मिला था। वैसा श्रीदेवी और सुशांत के केस में नहीं हुआ। सुशांत ने मौत के दिन दुबई के ड्रग डीलर अयाश खान ने उनसे मुलाकात की थी, आखिर क्यों? स्वामी ने इस मामले में रिया चक्रवर्ती और महेश भट्ट को भी निशाना बना चुके हैं। उन्होंने कहा था, अगर रिया चक्रवर्ती ऐसे बयान देती हैं, जिनका महेश भट्ट से हुई बातचीत से विरोधाभास हुआ तो सच्चाई तक पहुंचने के लिए उन्हें गिरफ्तार कर पूछताछ करने के अलावा कोई रास्ता नहीं रहेगा।

सुशांत केस में सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें
सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को कथित तौर पर आत्महत्या की थी। उनकी मौत के बाद सामने आया था कि वो डिप्रेशन में थे। उनकी मौत के बाद मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही थी। बिहार सरकार की सिफारिश और फिर सुप्रीम कोर्ट के ऑर्डर के बाद बीते हफ्ते सीबीआई को ये केस सौंप दिया गया। सीबीआई ने भी अपनी जांच शुरू कर दी है। वहीं ईडी ने भी मामले में रिया से पूछताछ की है। पुलिस और इन एजेंसियों को अभी कुछ खास इस केस में नहीं मिला है लेकिन मीडिया में कई तरह की बातें लगातार चल रही हैं। सुशांत की हत्या और रिया पर जो आरोप मीडिया और सोशल मीडिया में कुछ लोगों ने लगाए हैं, अभी तक पुलिस या सीबीआई की ओर से उन पर कुछ नहीं कहा है।












Click it and Unblock the Notifications