भाजपा सांसद को कोर्ट ने एक महीने जेल की सजा सुनाई, आचार संहिता के उल्लंघन के दोषी करार
लखनऊ। भाजपा सांसद जगदंबिका पाल को आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में कोर्ट ने एक महीने की कैद की सजा सुनाई है। सीजेएम संजय चौधरी की कोर्ट ने डुमरियागंज से भारतीय जनता पार्टी के सांसद जगदंबिका पाल को एक महीने की सजा सुनाई है, इसके साथ ही उनपर 100 रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। हालांकि कोर्ट ने 20000 रुपए के मुचलके पर जगदंबिका पाल को जमानत दे दी।

सीजेएम कोर्ट के फैसले के खिलाफ जगदंबिका पाल ने उच्च अदालत में अपील करने की बात कही है। गौरतलब है कि जगदंबिका पाल के खिलाफ यह 2014 का मामला है जब बांसी के तत्कालीन एसडीएम ने आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज कराया था। जगदंबिका पाल पर आरोप था कि उन्होंने चुनावी रैली में निर्धारित संख्या से अधिक गाड़ियों की रैली निकाली थी। कोर्ट ने इस मामले में जगदंबिका पाल को दोषी मानते हुए एक माह की सजा के साथ 100 रुपए का जुर्माना देने को कहा था।
इसे भी पढ़ें- हिंदू लड़की और मुस्लिम लड़के ने मर्जी से की शादी, भाजपा ने 'लव-जिहाद' बोलकर काटा हंगामा तो पुलिस ने बरसाईं लाठियां












Click it and Unblock the Notifications