साक्षी महाराज का विवादित बयान, ममता बनर्जी को बताया 'हिरण्य कश्यप' के खानदान की

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच तनाव बढ़ता ही जा रहा है, दोनों ही पार्टी के नेताओं की ओर से लगातार आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, नेतागण एक-दूसरे पर आरोप लगाते वक्त मर्यादाओं की सीमा भी लांघ रहे है, ऐसी ही एक सीमा पार की है भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने, जिन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हिरण्य कश्यप की खानदान का बता डाला है।

'ममता कहीं हिरण्य कश्यप के खानदान की तो नहीं'

'ममता कहीं हिरण्य कश्यप के खानदान की तो नहीं'

हरिद्वार में मीडिया से मुखातिब हुए साक्षी महाराज ने ममता बनर्जी पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि जो 'जयश्री राम' बोलने पर लोगों को जेल भेजने की बात करती हैं उनके बारे में क्या ही कहा जाए, आज तो हालात ये है कि बंगाल का नाम आते ही त्रेता युग की याद आती है, जब राक्षस राज हिरण्य कश्यप ने 'जयश्री राम' बोलने पर अपने बेटे को ही जेल में डाल कर यातनाएं दी थीं, बंगाल में ममता भी यही कर रही हैं, 'जयश्री राम' बोलने पर जेल में डाल रही हैं और यातनाएं दे रही हैं, वो कहीं हिरण्य कश्यप के खानदान की तो नहीं हैं?

'ममता को खामियाजा भुगतना ही होगा'

'ममता को खामियाजा भुगतना ही होगा'

साक्षी महाराज ने कहा कि ममता का शासन अलगाववाद से कम नहीं है, इससे बंगाली आहत हैं और इसका खामियाजा ममता को भुगतान ही पड़ेगा, विधानसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सरकार बनेगी, उनकी तानाशाही चलने वाली नहीं है। आपको बता दें कि साक्षी महाराज ने इससे पहले भी ममता बनर्जी की तुलना 'सूपर्णखा' से की थी।

 'जय श्री राम' का नारा सुनकर ममता हुईं आपे से बाहर

'जय श्री राम' का नारा सुनकर ममता हुईं आपे से बाहर

आपको बता दें कि इस वक्त बंगाल नफरत की आग में सुलग रहा है, हाल ही में ममता बनर्जी का एक वीडियो सामने आया था ,जिसमें देखा गया था कि कुछ लोग सड़क पर 'जय श्री राम' के नारे लगा रहे थे, जिसको सुनने के बाद ममता बनर्जी गुस्से में अपनी गाड़ी से उतरती हैं और लोगों को धमकाते हुए कहती हैं कि चमड़ी उधेड़ दूंगी, सोशल मीडिया पर ये वीडियो बहुत वायरल हुआ था और ममता की काफी निंदा हुई थी, वैसे ये कोई पहला मौका नहीं है जब ममता बनर्जी का गुस्सा इस कदर 'जयश्री राम' बोलने वालों पर फूटा हो, इससे पहले भी कई बार उनकी नारजगी 'जयश्री राम' का उद्घोष करने वालों के खिलाफ जाहिर हो चुकी है।

ममता बनर्जी को 10 लाख 'जय श्री राम' लिखा पोस्टकार्ड भेजेगी भाजपा

ममता बनर्जी को 10 लाख 'जय श्री राम' लिखा पोस्टकार्ड भेजेगी भाजपा

भारतीय जनता पार्टी ममता बनर्जी को 'जय श्री राम' लिखा हुआ 10 लाख पोस्ट कार्ड भेजेगी। भारतीय जनता पार्टी ने ममता बनर्जी पर पलटवार करने का यह खास तरीका ढूढ़ निकाला है। पश्चिम बंगाल के भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने बताया कि हमने मुख्यमंत्री को 10 लाख पोस्ट कार्ड भेजने का फैसला लिया है, जिस पर 'जय श्री राम' लिखा होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+