संसद में पायल घोष का मुद्दा उठाएंगे भाजपा सांसद रवि किशन, कहा- फिल्म इंडस्ट्री में स्ट्रगल करती लड़कियों का शोषण बंद होना चाहिए

नई दिल्ली। बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर अनुराग कश्यप एक बार फिर से विवादों में आ गए हैं। एक्ट्रेस पायल घोष ने अनुराग कश्यप गंभीर आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से डायरेक्टर के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाने की गुहार लगाई है। पायल घोष ने ट्वीट करते हुए लिखा था, 'अनुराग कश्यप ने बुरी तरह से मुझ पर खुद को थोपने की कोशिश की। नरेंद्र मोदी जी कृपया कदम उठाएं, और देश को इस क्रिएटिव आदमी के पीछे छीपे दानव को दिखाएं।' इस मामले में अब भाजपा सांसद और भोजपुरी स्टार रवि किशन का बयान सामने आया है। रवि किशन ने इस मुद्दे को संसद में उठाने की बात कही है।

bjp mp ravi kishan said he raised issue of actress Payal Ghosh in Parliament

रवि किशन ने किया ट्वीट

रवि किशन ने ट्वीट किया, '#ParliamentQuestion के दौरान पायल घोष जी के साथ जो घटित हुआ वो घटना उठाऊंगा ताकि स्ट्रगल करती लड़कियों का शोषण हमेशा के लिए फ़िल्म इंडस्ट्री में बंद हो।' एक्ट्रेस पायल घोष अनुराग कश्यप पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था, 'मैं जानती हूं कि यह मुझे नुकसान पहुंचा सकती है और मेरी सुरक्षा खतरे में है। कृपया मदद करें।' पायल घोष के इस ट्वीट के बाद फिल्म इंडस्ट्री में काफी हंगामा हो रहा है।

Recommended Video

    Anurag Kashyap पर Actress Payal Ghosh ने लगाया यौन शोषम का आरोप | वनइंडिया हिंदी

    अनुराग कश्यप ने कहा था- रवि किशन लेते थे वीड

    बता दें, संसद में रवि किशन द्वारा बॉलीवुड में ड्रग्स का मुद्दा उठाए जाने के बाद छिड़ी बहस के बाद अनुराग कश्यप ने रवि किशन को लेकर बयान दिया था। अनुराग ने कहा था कि रवि किशन ने मेरी फिल्म मुक्केबाज में किया था। रवि किशन दिन की शुरुआत जय शिव शंकर, जय बम भोले, जय शिव शम्भु से करते हैं। वह खुद वीड लेते थे और यह बात सब जानते हैं। अनुराग कश्यप के बयान पर रवि किशन ने पलटवार किया था। अनुराग कश्यप के बयान पर रवि किशन ने कहा था, 'मैं अनुराग कश्यप से ऐसे शब्दों की उम्मीद नहीं कर रहा था।' सभी जानते हैं कि मैं शिव भक्त हूं और शिव का नाम जपता हूं। मैं इस बात से आहत हूं कि ड्रग्स के खिलाफ जारी लड़ाई में वह मेरा साथ नहीं दे रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+