मुसलमानों, ईसाईयों के बहुत से देश, भारत एक हिन्दू राष्ट्र: भाजपा सांसद रवि किशन

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की गोरखपुर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के सांसद रविश किशन ने कहा है कि भारत एक हिन्दू राष्ट्र है। संसद परिसर में बुधवार को नागरिकता संशोधन बिल से जुड़े एक सवाल के जवाब में मीडिया से कहा, हिंदुओं की जनसंख्या 100 करोड़ से ज्यादा है, तो जाहिर है कि भारत एक हिंदू राष्ट्र है। मुसलमानों और ईसाईयों के दुनिया में बहुत से देश हैं। हमारे पास एक भारत नाम का देश है, ये देश हमारे पास अपनी संस्कृति को जीवित रखने के लिए है।

BJP MP Ravi Kishan India is a Hindu Rashtra Population of Hindus is 100 crores

रवि किशन ने ये भी कहा कि बहुस से मुस्लिम और ईसाई देशों के बीच में यह अद्भुत है कि भारत में हिंदू सभ्यता और संस्कृति बची हुई हैं। यह बड़े गर्व की बात है कि 100 करोड़ हिंदुओं का एक स्थान है जिसको विश्व जानता है और आज भारत का सम्मान पूरे विश्व में है।

किशन ने नागरिकता संशोधन बिल को लेकर कहा, हमें अपनी संस्कृति को बचाकर रखना है। हमारी सरकार एक सुरक्षित देश बनानी चाहती है, इसीलिए ये बिल लेकर आई है। हमें पूरी उम्मीद है कि ये बिल राज्यसभा में भी पास हो जाएगा। रवि किशन ने कहा कि सभी दलों को राजनीति से दूर जाकर इस बिल को समर्थन करना चाहिए।

बता दें कि बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट ने एनआरसी बिल को मंजूरी दे दी है। सरकार इसी हफ्ते बिल को लोकसभा में पेश कर सकती है। सरकार चाहती है कि संसद के मौजूदा शीतकालीन सत्र में नागरिकता संशोधन बिल पारित हो जाए। पूर्वोत्तर राज्यों में इस बिल का विरोध भी हो रहा है। कई विपक्षी दल भी इसका विरोध कर रहे हैं। सरकार मुसलमानों को छोड़कर पाकिस्तान, बांग्लादेश और अगानिस्तान से आकर रह रहे लोगों को नागरिकता देने की तैयारी कर रही है। कई दल धर्म आधारित इस तरीके का विरोध कर रहे हैं कांग्रेस ने इसे अंसवैधानिक बताते हुए कहा है कि ये भारत की बुनियादी कल्पना के खिलाफ है। इस बिल के तहत अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश के अवैध प्रवासियों को नागरिकता दी जाएगी। हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन और पारसी धर्म के अवैध प्रवासियों को इस बिल का लाभ मिलेगा।

पढ़ें- केजरीवाल का दिल्ली में फ्री वाईफाई को लेकर बड़ा ऐलान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+