भाजपा सांसद बोले, जिसने मेरे साथ गलत किया या तो वह असमय मर गया या फिर जेल चला गया
नई दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे को देवघर स्थित बाबा वैद्यनामथ धाम का अनुष्ठान करने से रोक दिया गया, जिसके चलते उन्होंने जमकर भड़ास निकाली। निशिकांत दुबे इस कदर नाराज हुए कि उन्होंने यह तक कह दिया जिसने भी मेरे साथ गलत किया वह या तो जल गया या फिर मर गया। निशिकांत दुबे ने कहा कि पिछले 11 वर्षो में मुझे चौथी बार देवघर में अनुष्ठान करने से रोका गया। जिसने भी मेरे साथ गलत किया वह जेल गया है, उसपर हत्या का मामला चल रहा है। यही नहीं जिन्होंने मेरे साथ गलत किया वह या तो असमय मौत का शिकार हो गए या फिर उनका एक्सिडेंट हो गया।

बता दें कि इससे पहले भी अपने बयान को लेकर निशिकांत दुबे चर्चा में आ चुके हैं। पिछले वर्ष झारखंड चुनाव के दौरान उन्होंने कहा था कि , हमें भारतीय जनता पार्टी से जुड़े सभी कैंडिडेट के लिए वोट करना चाहिए, चाहे वह विलांग हो, डकैट हो या अपराधी प्रवृत्ति का ही क्यों ना हो। निशिकांद दुबे के इस बयान से वह विरोधियों के निशाने पर लिया और उनके ऐसे विचारों की निंदा की। बता दें, निशिकांद दुबे का बयान उस समय आया है जब झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होना है।
निशिकांत दुबे ने कहा था कि मैं आपको बताना चाहता हूं कि भारतीय जनता पार्टी के किसी भी क्षेत्र से जुड़े शख्स चाहे वह एक विकलांग हो, चोर हो, डकैत या अपराधी ही क्यों ना हो हमें हर कीमत पर उसे सपोर्ट करना चाहिए। हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री रघुबर दास के फैसलों पर संदेह नहीं करना चाहिए। हमेशा याद रखें कि बीजेपी के केंद्र में बैठे लोग जो भी फैसला लेते हैं वह अच्छा और सही फैसला ही होगा क्योंकि भारतीय जनता पार्टी भ्रष्ट नहीं है। हम किसी को जनता का पैसा खाने नहीं देंगे चाहे वह केंद्र में हो या राज्य सरकार में।












Click it and Unblock the Notifications