बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने की दिल्ली में NRCजैसा सर्वे कराने की मांग
नई दिल्ली। असम के एनआरसी मुद्दे के बाद देश के अलग-अलग राज्यों में एनआरसी सर्वे कराए जाने की मांग उठने लगी है। बुधवार को बीजेपी सांसद और दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखकर कहा, 'कृपया दिल्ली में भी NRC की तरह सर्वे कराएं जाने की मांग की है।

सांसद ने मनोज तिवारी ने कहा कि, 'कृपया दिल्ली में भी (NRC की तरह) सर्वे कराएं क्योंकि यहां बड़ी संख्या में रोहिंग्या और घुसपैठिए रह रहे हैं, जिनमें से बहुत से लोगों के पास आधार और राशन कार्ड भी हैं।'
वहीं मुंबई के बीजेपी विधायक राज पुरोहित ने कहा कि, अगर NRC को असम में लागू किया जा सकता है तो इसे मुंबई और देशभर में भी लागू किया जाना चाहिए। मैंने मुंबई के डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर, ACS होम, CP मुंबई और महाराष्ट्र चुनाव आयोग को पत्र लिखकर NRC लागू करने, कोलाबा और मुंबई में बांग्लादेशियों की पहचान करने की मांग की है।












Click it and Unblock the Notifications