लद्दाख से BJP सांसद नामग्‍याल ने राहुल को दिया जवाब, कहा-चीन ने भारत की सीमा पर कब्‍जा कर लिया है लेकिन...

लेह। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तरफ से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से जो सवाल पूछा गया था उसका जवाब लद्दाख से बीजेपी सांसद जमयांग शेरिंग नामग्‍याल ने दिया है। नामग्‍याल ने ट्विटर पर व्‍यंग्‍यात्‍मक लहजे में राहुल को जवाब दिया। राहुल गांधी ने राजनाथ सिंह से पूछा था, 'क्‍या चीन ने लद्दाख में भारतीय सीमा पर कब्‍जा कर लिया है?' राहुल ने ट्विटर राजनाथ की उस टिप्‍पणी के बाद यह सवाल उनसे पूछा था जो रक्षा मंत्री ने कांग्रेस के चुनाव चिन्‍ह को लेकर की थी।

Recommended Video

    India-China Dispute: Ladakh BJP MP Jamyang Namgyal ने Rahul Gandhi को दिया ये जवाब | वनइंडिया हिंदी

    यह भी पढ़ें-आज लद्दाख पर मेजर जनरल स्‍तर की एक और वार्ता

    ट्वीट कर दिया जवाब

    ट्वीट कर दिया जवाब

    नामग्‍याल ने राहुल की तरफ से पूछे गए सवाल के जवाब में ट्विटर पर लिखा। उन्‍होंने बुधवार को राहुल को चीन की संभावित घुसपैठ पर जवाब दिया। राहुल गांधी को टैग करते हुए नामग्‍याल ने लिखा, 'हां चीन ने भारत की सीमा पर इस राज के तहत कब्‍जा कर लिया था।' इसके बाद उन्होंने आगे लिखा-

    • 1962 में कांग्रेस के शासन में अक्‍साई चिन (37,244 स्‍क्‍वॉयर किलोमीटर)
    • साल 2008 में यूपीए के शासन काल में चुमार घाटी की टिया पंगनाक और छबजी घाटी (250 किलोमीटर)
    • साल 2008 में पीएलए ने देमचोक में जोरावर के किले को नष्‍ट कर दिया और यहां पर साल 2012 में यूपीए के शासन में एक ऑब्जर्विंग प्‍वाइंट सेट कर लिया और साथ ही चीन ने न्‍यू देमचो कॉलोनी बना ली जहां पर सीमेंट के बने 13 घर हैं।
    • भारत ने दुंग्‍ती और देमचोक के बीच दूम चेले (प्राचीन व्‍यापारिक बिंदु) को साल 2008-2009 में यूपीए के शासन काल में गंवा दिया।

    उम्‍मीद है आगे कांग्रेस और राहुल नहीं पूछेंगे सवाल

    सांसद नामग्‍याल ने नक्‍शे की एक फोटो भी लगाई है जिसका टाइटल है 'देमचोक एरिया का नजारा। चीनी, साल 2012 तक भारत की जमीन पर घुसपैठ करते रहे।' वह यही नहीं रुके और कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी को जवाब दिया, 'मुझे उम्‍मीद है कि राहुल गांधी और कांग्रेस मेरे जवाब से सहमत होंगे जो तथ्‍यों पर आधारित है। उम्‍मीद करता हूं वह आगे भ्रमित करने की कोशिश नहीं करेंगे।'

    राहुल गांधी ने सरकार पर लगाए आरोप

    राहुल गांधी ने सरकार पर लगाए आरोप

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार सरकार पर चीन को लेकर आक्रामक रुख अपनाए हुए हैं। उन्‍होंने सरकार से मांग की है कि वह सीमा के मुद्दे पर सफाई दे और बताए कि क्‍या चीन ने लद्दाख में भारत के क्षेत्र पर कब्‍जा कर लिया है। बुधवार को राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि चीन ने लद्दाख में भारत की सीमा पर अपना दावा कर दिया है। साथ ही उन्‍होंने इस मसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्‍पी पर सवाल उठाए। राहुल ने कहा कि वह गायब हो गए हैं।

    मंगलवार को पहुंचे पैंगोंग झील

    सांसद नामग्‍याल ने इस बीच मंगलवार को लद्दाख का दौरा किया है। वह पैंगोंग झील पर पहुंचे थे और उन्‍होंने यहां पर हालातों का जायजा लिया है। जमयांग शेरिंग नामग्‍याल पिछले वर्ष उस समय सुर्खियों में आ गए थे जब उन्‍होंने मॉनसून सत्र के दौरान लोकसभा में आर्टिकल 370 पर भाषण दिया। आर्टिकल 370 हटने के बाद उन्‍होंने जो भाषण दिया उसके बाद से उनकी फैन फॉलोइंग में भी इजाफा होता जा रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+