त्योहार को लेकर हेमा मालिनी से हो गया कुछ ऐसा ट्वीट, बाद में बोलीं- Sorry
Hema Malini ने बिहू की बधाई को लेकर एक ट्वीट किया, जिसमें उनसे गलती हो गई। इस वजह से उन्हें ट्रोल होना पड़ा।

उत्तर भारत में वैसाखी की धूम है, तो वहीं पूर्वोत्तर में बिहू का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने भी इन त्योहारों की बधाई को लेकर एक ट्वीट किया, लेकिन उनको उसकी वजह से ट्रोल होना पड़ा।
हेमा ने ट्वीट कर लिखा कि ये फसलों का सीजन है। तमीज पुथंडु (नया साल), वैसाखी (पंजाब), बिहू (बिहार) और पोहेला बैसाख या Naba Barsha (बंगाल) मनाए जाने वाले कुछ त्योहार हैं। आप सभी को त्योहारों से भरे अद्भुत महीने की शुभकामनाएं। इसके साथ हेमा ने इन त्योहारों से जुड़ी कई तस्वीरें पोस्ट कीं।
इस ट्वीट के बाद लोगों ने उनको ट्रोल करना शुरू कर दिया, क्योंकि उन्होंने बिहू को बिहार का त्योहारा बताया, जबकि ये असम में मनाया जाता है। एक यूजर ने उनकी पोस्ट पर 'आपकी नॉलेज कमाल की है' वाला मीम पोस्ट किया। एक अन्य ने लिखा कि मैम बिहू बिहार नहीं असम का त्योहार है। आज हमने इसमें गिनीज बुक रिकॉर्ड भी बनाया।
इसके बाद हेमा मालिनी को अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने ट्वीट कर Sorry बोला। हेमा ने लिखा कि गलती से मैंने बिहू को बिहार में मनाया जाने वाला त्योहार बता दिया। इसके लिए माफी चाहती हूं। ऐसे में आप इसे बिहू पढ़ें, जो असम का त्योहार है।
साल में तीन बार मनाया जाता है बिहू
आपको बता दें कि असम में साल में तीन बार बिहू का त्योहार मनाया जाता है। वहां पहला बिहू जनवरी महीने के मध्य में मनाया जाता है, जिसे भोगाली बिहू या माघ बिहू कहते है। ये खेती में कटाई के मौसम के अंत का प्रतीक माना जाता है।
फिर अप्रैल के मध्य में बोहाग बिहू या रोंगाली बिहू मनाया जाता है। इस वक्त किसान अपने नए फसल लगाते हैं। इसके बाद अक्टूबर के मध्य में कंगाली या काती बिहू मनाया जाता है। ये खेती में बुवाई का वक्त होता है।
कौन सा रिकॉर्ड बना?
वहीं बिहू के मौके पर असम में जगह-जगह पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान गुवाहाटी के एक स्टेडियम में 11304 डांसर और सिंगर्स ने बिहू नृत्य करके दो विश्व रिकॉर्ड बनाए। इस कार्यक्रम के लिए असम के सभी जिलों से कलाकारों को चुना गया था और उन्हें कई हफ्तों तक ट्रेनिंग दी गई।












Click it and Unblock the Notifications