सासंद ने कराया विधवा बहू का पुर्नविवाह, बेटी मानकर किया 100 करोड़ में कन्यादान
पोरबंदर। भारतीय जनता पार्टी के सांसद ने अपनी विधवा बहू कन्यादान कर एक तरफ जहां मिसाल कायम किया है वहीं दोबारा शादी के लिए 100 करोड़ की संपत्ति देकर विवाद भी पैदा कर दिया है। जी हां गुजरात के पोरबंदर से भाजपा सांसद विट्ठल रादडि़या ने अपनी विधवा बहू की दोबारा शादी के लिए 100 करोड़ रुपये की संपत्ति दी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक विट्ठल रादडि़या के बेटे कल्पेश की सात महीने पहले दिन का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी।

रमनी ने कहा, 'विट्ठल रादड़िया ने अपनी बहू को कन्यादान के तौर पर 100 करोड़ की संपत्ति देकर एक मिसाल कायम की है।' हार्दिक रादड़िया सूरत में रहते हैं और विट्ठल के बेटे ललित के साथ काम करते हैं। विट्ठल के एक अन्य बेटे जेतपुर से बीजेपी विधायक हैं और गुजरात सरकार में पर्यटन राज्य मंत्री हैं।












Click it and Unblock the Notifications