Video: जब संसद में निकल गई सांसद के साइकिल की हवा
नयी दिल्ली। दिल्ली की जहरीली हवा को स्वच्छ बनाने के लिए बाजपा सांसद अर्जुन मेघवाल ने पहल की तो किसी ने उनकी पहल की हवा निकाल दी। दिल्ली को स्वच्छ बनाने का संदेश देते हुए बीकानेर से भाजपा के सांसद अर्जुन राम मेघवाल अपनी चमचमाती साईकिल से संसद पहुंचे। कैमरे ने उनकी इस पहल को कैद किया तो लोगों ने उनके इस कदम की खूब जमकर सराहना की।

नेताजी साइकिल से संसद भवन पहुंचे थे लेकिन जब जाने का समय हुआ तो साइकिल पकड़कर पैदल चल दिए। दरअसल किसी ने उनकी साइकिल की हवा ही निकाल दी थी, लिहाजा उन्हें पैदल ही जाना पड़ा। लेकिन सांसद साहब घबराए नहीं, तो दिल्ली की चिलचिलाती धूप और धूल भरी सड़क पर पैदल ही चल पड़े।
साइकिल पर सवार होकर अर्जुन मेघवाल सरकार के स्वच्छता अभियान का संदेश देना चाहते थे लेकिन शायद उनके दुश्मनों को उनका ये आइडिया रास नहीं आया। देखें वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications