कर्नाटक में भाजपा विधायकों ने सदन में जमकर किया हंगामा, कांग्रेस सरकार की 5 'गारंटियां' में देरी पर जमकर घेरा
कर्नाटक विधानसभा सत्र का मंगलवार को दूसरा दिन था। दूसरे दिन सत्र की शुरूआत मुख्यमंत्री सिद्दादारमैया और विपक्षी भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के बीच गरमा-गरम बहस से शुरू हुआ। सत्र शुरू होते ही भाजपा ने कांग्रेस द्वारा घेषित की गई पांच गारंटियों को कार्यान्वयन में देरी का मुद्दा उठाकर इस पर सदन में चर्चा करने की मांग की।

भाजपा विधायक कांग्रेस सरकार की पांच गारंटियों के कार्यान्वयन के मुद्दे पर भाजपा विधायक सदन के बीचोंबीच हंगामा करने लगे। सत्र शुरू होते ही सदन का महौल को गरमाता देख विधानसभा स्पीकर यूटी खादर ने सदन को कुछ देर के लिए स्थगित करना पड़ा।
ये हंगामा तब शुरू हुुआ जब विधायक शिवालिंगे गौड़ा को प्रश्नकाल में एक प्रश्न पूछने के लिए कहा गया इसके बाद भाजपा नेता बसवराज बोम्मई, आर अशोक और अश्वथनारायण और अन्य लोग खड़े हो गए और अध्यक्ष से प्रश्नकाल को निलंबित करने और कांग्रेस द्वारा घाेेषित 'गारंटियों' पर चर्चा करने के लिए समय की मांग करने लगे।
वहीं कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा ने सदन से निकल कर कहा है कि हम कर्नाटक सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं क्योंकि उन्होंने बहुत सारे वादे किए लेकिन कुछ भी पूरा नहीं किया।
येदियुरप्पा ने कहा कर्नाटक में भाजपा की कोई नई मांग नहीं है, हम केवल चाहते हैं कि कांग्रेस अपनी 5 मांगों को लागू करें। अगर उन्होंने आने वाले सप्ताह में कोई कार्रवाई नहीं की तो हम पूरे राज्य के हर जिले में विरोध प्रदर्शन करेंगे।
#WATCH | Bengaluru | Heated scenes at the Karnataka Assembly as BJP MLAs storm the well of the House on the issues of the implementation of the five guarantees of the Congress Government in the State.
(Source: Vidhana Soudha) pic.twitter.com/CrYgd5i33j
— ANI (@ANI) July 4, 2023
#WATCH | Former Karnataka CM & BJP leader BS Yediyurappa, says "We are protesting against the Karnataka Govt as they made so many promises but nothing has been delivered. We don't have any fresh demand, we only want them to implement their 5 demands. If they do not take any… pic.twitter.com/VZWeLlspmN
— ANI (@ANI) July 4, 2023












Click it and Unblock the Notifications