मायावती पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली भाजपा नेता साधना सिंह ने मांगी माफी
Recommended Video

नई दिल्ली। यूपी की मुगलसराय से भाजपा विधायक साधना सिंह की बसपा प्रमुख मायावती पर की गई टिप्पणी से घमासान मचा हुआ है। इसी बीच साधना सिंह ने अपने बयान पर कहा है कि मेरा किसी का अनादर करने का कोई इरादा नहीं था, अगर किसी को मेरी बातों से दुख पहुंचा है तो मैं खेद व्यक्त करती हूं। बता दें कि एक कार्यक्रमा के दौरान सभा को संबोधित करते हुए साधना सिंह ने मायावती को लेकर आपत्ति जनक टिप्पणी की थी।
साधना सिंह ने कहा - वे किन्नर से भी बदतर हैं
साधना सिंह ने कहा था कि मायावती न तो महिला और न पुरुष, वे किन्नर से भी बदतर हैं। उन्होंने लखनऊ के गेस्ट हाउस में हुए चीरहरण को भूलकर सपा से गठबंधन किया है। जबकि बीजेपी के नेताओं ने ही उनका मान-सम्मान बचाया था। बता दें कि साधना सिंह यही नहीं रूकी, उन्होंने मायावती को लेकर और कई आपत्ति जनक टिप्पणी की। उन्होंने कहा एक चीरहरण हुआ था द्रौपदी का, तो उन्होंने दुशासन से बदला लेने की प्रतिज्ञा ली। वो एक स्वाभिमानी महिला थी। और एक आज की महिला है, सबकुछ लुट गया और फिर भी कुर्सी पाने के लिए अपने सारे सम्मान को बेच दिया।
मायावती जी का हम इस कार्यक्रम के माध्यम से तिरस्कार करते हैं
ऐसी महिला मायावती जी का हम इस कार्यक्रम के माध्यम से तिरस्कार करते हैं। जो नारी जात पर कलंक है। उन्होंने आगे कहा, जिस दिन महिला का चीरहरण होता है, उसका ब्लाउज फट जाए, पेटीकोट फट जाए, साड़ी फट जाए, वो महिला सत्ता के लिए आगे आती है तो वो कलंकित है। उसे महिला कहने में भी संकोच लगता है। वो किन्नर से भी ज्यादा बदतर है क्योंकि वो तो न नर है, न महिला है।
दूसरी पार्टी ने नेताओं ने बयान को घोर निंदनीय बताया
साधना सिंह के इसी बयान को लेकर राजनीतिक घमासान मचा हुआ है। साधना सिंह के इस बयान पर बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीष चंद्र मिश्रा ने कहा कि उन्होंने हमारी पार्टी की मुखिया के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है। मिश्रा ने कहा कि लगाता है कि सपा-बसपा गठबंधन के बाद बीजेपी के नेताओं ने अपना मानसिंक संतुलन खो दिया है। इसलिए उन्होंने आगरा और बरेली के अस्पतालों में भर्ती होना चाहिए। वही सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी साधन सिंह के बयान की घोर निंदा की है। बसपा प्रमुख मायावती पर किए गए आपत्ति जनक टिप्पणी को लेकर बसपा नेता रामचंद्र गौतम ने भाजपा विधायक साधना सिंह के खिलाफ बबुरी थाने में शिकायत दर्ज कराई है।












Click it and Unblock the Notifications