बीजेपी MLA ने कोतवाली में महिला दरोगा से की बदसलूकी, VIDEO वायरल

रुद्रपुर। अक्सर विवादों में रहने वाले उत्तराखंड के बीजेपी विधायक राजकुमार ठुकराल का एक और वीडियो वायरल हो रहा है। रुद्रपुर के बीजेपी विधायक राजकुमार ठुकराल इस वीडियो में एक महिला दरोगा से अभद्रता करते दिख रहे हैं। बीजेपी विधायक महिला दरोगा पर ना सिर्फ चिल्लाते दिख रहे हैं बल्कि उन्हें बदतमीज बोलते हुए तमीज में रहने की नसीहत भी दे रहे हैं। पूरा मामला ट्रैफिक उल्लंघन के जुड़ा बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: राफेल सौदे में अनिल अंबानी को मिला 21 हजार करोड़ का कमीशन, प्रशांत भूषण का आरोप

BJP MLA Rajkumar Thukral threatening lady Sub inspector in Rudrapur, video goes viral

खबरों के मुताबिक ये मामला शुक्रवार का बताया जा रहा है जब महिला सब-इंस्पेक्टर अनिता गैरोला इंदिरा चौक पर वाहनों की चेकिंग कर रही थीं। इस दौरान एक बाइक सवार अपनी पत्नी के साथ वहां पहुंचा। पुलिस का कहना है कि बाइक सवार नशे में और गाड़ी के कागज को लेकर वो उनसे उलझ गया। इसके बाद उसकी पत्नी के साथ उसे कोतवाली ले जाया गया।

जब इसकी खबर बीजेपी विधायक को लगी तो वे कोतवाली पहुंचे और सीपीयू की महिला दरोगा पर भड़क गए। वीडियो में देखा जा सकता है कि वो जोर-जोर से चिल्ला रहे हैं और बार-बार पूछ रहे हैं कि किसने मारा? महिला सब इंस्पेक्टर अपनी बात रखने की कोशिश कर रही हैं लेकिन विधायक कुछ भी सुनने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने महिला दरोगा को बदतमीज कह डाला। वहीं, बाइक सवार ने भी सीपीयू कर्मियों पर बदसलूकी का आरोप लगाया है।

ये भी पढ़ें: सोशल मीडिया के जरिए AIR दरभंगा ने बिहार के बाहर भी मचाई धूम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+