राजस्थान के मंत्री बोले सेना पर बयान देने वाले नेताओं के टुकड़े-टुकड़े करने चाहिए
सीकर। राजस्थान सरकार में मंत्री राजकुमार रिणवा ने एक विवादित बयान दिया है। रिणवा ने कहा है कि देश में ऐसा कानून बनाना चाहिए जिसके तहत उन राजनेताओं के टुकड़े किए जा सकें जो सेना पर बयान देते हैं। रिणवा ने यह बयान किस परिप्रेक्ष्य में दिया इस बात की कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने यह बयान नौ जुलाई को एक कार्यक्रम में दिया।

शहीद की प्रतिमा का अनावरण करने पहुंचे थे रिणवा
रिणवा रविवार को सीकर जिले के कोलिड़ा गांव में शहीद केशर देव की प्रतिमा अनावरण समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए ही यह विवादित बयान दिया। रिणवा ने शहीदों पर बयानबाजी करने वाले नेताओं पर बरसते हुए अपनी भड़ास निकाली। रिणवा ने शहीदों और शहादत पर बयानबाजी करने वाले नेताओं को कमीना बताते हुए उनकी बोटी बोटी काट देने की तक की वकालत की। उन्होंने कहा कि इसके लिए संविधान में प्रावधान भी किया जाना चाहिए, जिससे इसे नेताओं के टुकड़े-टुकड़े कर दिए जाएं और उन्हें पाचं मिनट में खत्म कर देना चाहिए। ऐसा करने वालों पर कोई केस तक भी नहीं चलना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications