लोकसभा के बाद तुरंत बाद होते दिल्ली चुनाव तो जीत जाती भाजपा: नायडू
नयी दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में बुरी तरह हार का सामना करने के बाद भारतीय जनता पार्टी अब हार की वजहों की तलाश कर रही है। भाजपा नेता और कैबिनेट मंत्री वेंकैया नायडू ने हार का एक मु्क्य कारण भी तलाश लिया है। शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने हार की वजहों में एक बड़ी वजह चुनाव के समय को बताया है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अगर दिल्ली में लोकसभा चुनाव के ठीक बाद मतदान होता तो भाजपा जीत जाती और पार्टी को बहुमत मिलता। नायडू ने हार के वक्त को मुख्य वजह बताया है जबकि इस हार से मोदी को धक्का पहुंचने जैसी बातों को भी खारिज किया।
नायडू ने कहा कि चुनाव का समय एक नीतिगत गलती थी। नायडू की यह टिप्पणी उस वक्त आई है जब अरविंद केजरीवाल ने सीएम पद की शपथ ले ली है। नायडू ने कहा कि दिल्ली में हार का भाजपा पर कोई असर नहीं पड़ा है। नायडू ने हार को स्वीकार करते हुए कहा कि अगर लोकसभा चुनाव के तुरंत बाद अगर विधानसभा चुनाव होते तो हम निश्चित तौर पर जीत हासिल करते।












Click it and Unblock the Notifications