तेलंगाना: जाति जनगणना की मांग की काट के लिए बीजेपी की बनाई नई रणनीति

अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और मडिगा समुदाय के प्रति भारतीय जनता पार्टी के अचानक बढ़े प्रेम को जाति जनगणना की विपक्ष की मांग का मुकाबला करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

तेलंगाना में भाजपा के सत्ता में आने की स्थिति में पिछड़े वर्ग के नेता को मुख्यमंत्री बनाने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा को विपक्षी दलों की जाति जनगणना कराने की काट के तौर पर देखा जा रहा है।

BJP made a new strategy to counter the demand for caste census

यहां तक कि अनुसूचित जातियों के उप-वर्गीकरण के लिए एक पैनल की मोदी की घोषणा को भी जाति जनगणना के मुद्दे को भटकाने और मडिगाओं के वोट हासिल करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। जिसकी तेलंगाना में एससी आबादी का 60 प्रतिशत हिस्सा हैं।

दिलचस्प बात यह है कि 2014 के आम चुनाव से पहले भाजपा ने सत्ता संभालने के 100 दिनों के भीतर एससी आरक्षण का वर्गीकरण पूरा करने का वादा किया था, लेकिन अभी भी अपनी प्रतिबद्धता का पूरा नहीं कर पाई है। अब, जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं। उसने चुनावों को देखते हुए हुए एक पैनल की घोषणा कर दी है।

भारत राष्ट्र समिति (तत्कालीन टीआरएस) ने 2014 में तेलंगाना में सत्ता संभालने के बाद दलित उप-वर्गीकरण के लिए दबाव डालते हुए राज्य विधानसभा में पारित दो प्रस्तावों को केंद्र सरकार को भेजा था। लेकिन मोदी सरकार ने प्रस्तावों को नजरअंदाज कर दिया। ऐसे में इस मुद्दे पर अचानक ध्यान केंद्रित करने से यह स्पष्ट हो जाता है कि भाजपा का एकमात्र उद्देश्य चुनावों में मडिगा का समर्थन हासिल करना भर है।

चूंकि भाजपा के पास तेलंगाना में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति में नाममात्र का समर्थन आधार है, इसलिए जाहिर तौर पर इनका समर्थन हासिल करने के लिए उप-वर्गीकरण मुद्दे को एक उपकरण के रूप में इस्तेमाल करने का प्रयास किया जा रहा है।

राज्य में एससी के लिए 19 और एसटी के लिए 12 सीटें आरक्षित हैं। पिछले दो चुनावों में इन सभी आरक्षित सीटों पर भाजपा की जमानत जब्त हो गई थी। दूसरी ओर 2018 के विधानसभा चुनावों में, बीआरएस ने 19 एससी आरक्षित सीटों में से 16 और 12 एसटी सीटों में से चार पर जीत हासिल की थी।

यहां तक कि बीजेपी के टिकट पर एसटी आरक्षित आदिलाबाद सीट जीतने वाले सोयम बापू राव भी कांग्रेस से पार्टी में शामिल हुए थे। इस बार भाजपा ने उन्हें बोथ विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा है। जहां वह 2014 और 2018 में हार गए थे। एसटी को लुभाने के प्रयास में, भाजपा आदिवासी नायकों को हिंदू के रूप में पेश करने की कोशिश कर रही है। ब्रिटिश साम्राज्यवाद और निज़ाम की राजस्व और वन नीतियों के खिलाफ उनकी वीरतापूर्ण लड़ाई के लिए आदिवासियों द्वारा रामजी गोंड और कोमाराम भीम की पूजा की जाती है। फिर भी, अब उन्हें भाजपा द्वारा मुस्लिम शासकों, निज़ाम के खिलाफ लड़ने वाले हिंदू आदिवासियों के रूप में चित्रित किया गया है।

मडिगा समर्थन

मडिगा समुदाय के सदस्यों का एक बड़ा वर्ग विधानसभा और लोकसभा चुनावों के दौरान बीआरएस को समर्थन दे रहा है और उसे काफी संख्या में सीटें जीतने में मदद की है। 2018 के विधानसभा चुनावों में बीआरएस ने 19 एससी आरक्षित सीटों में से 16 पर जीत हासिल की। जो एक संकेत है कि समुदाय दृढ़ता से उनके साथ है।

वरिष्ठ मडिगा रिजर्वेशन पोराटा समिति (एमआरपीएस) नेता यथाकुला भास्कर के साथ बड़ी संख्या में उनके समर्थक बीआरएस में शामिल हुए हैं। जिससे समुदाय में पार्टी का आधार और मजबूत हुआ है। तेलंगाना मडिगा रिजर्वेशन पोराटा समिति (टीएमआरपीएस) के प्रदेश अध्यक्ष वंगापल्ली श्रीनिवास ने भी घोषणा की है कि संगठन बीआरएस का समर्थन कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+