दिल्ली में भाजपा की मुख्यमंत्री पद के लिए किरण बेदी के नाम घोषणा जल्द

नई दिल्ली। पूर्व आइपीएस किरण बेदी को भारतीय जनता पार्टी अगले एक-दो दिनों में दिल्ली का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर सकती है। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष सूत्रों की मानें तो पार्टी बेदी को चुनाव नतीजों से पहले ही दिल्ली में भाजपा का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर सकती है।

kiran bedi

गौरतलब है कि गुरुवार को किरण बेदी ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, वित्त मंत्री अरुण जेटली के साथ कई नेताओं की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुई थी। वहीं अमित शाह ने कहा कि बेदी दिल्ली में भाजपा के लिए चुनाव लड़ेगी। हालांकि वह किस सीट से लड़ेंगी इसका अभी फैसला होनी बाकी है। लेकिन माना जा रहा है कि किरण बेदी अरविंद केजरीवाल को सीधी चुनौती देंगी।

दिल्ली की राजनीति में सबसे दिलचस्प बात यह है कि इंडिया अगेंस्ट करप्शन की तकरीबन पूरी टीम अब राजनीति में उतर चुकी है। आइएसी की कोर टीम जिसमें अरविंद केजरीवाल, शाजिया इल्मी,संजय सिंह, किरण बेदी, कुमार विश्वास, प्रशांत भूषण, गोपाल राय सभी किसी ना किसी पार्टी का हिस्सा हो चुके है। दिलचस्प बात यह है कि कोर टीम के सदस्य ही अब दिल्ली चुनावों में आमने सामने आ गये हैं।

गौर करने वाली बात है कि आइएसी के सभी सदस्यों ने कभी भी सक्रिय राजनीति में नहीं आने का ऐलान किया था। ऐसे में दोनों पार्टियों में आइएसी के सदस्यों के बीच बयानों की सियासत देखने वाली बात है। किरण बेदी और केजरीवाल आइएसी कोर कमेटी के मुख्य सदस्यों के रूप में जाने जाते थे। केजरीवाल एक समय खुद कहा था कि दिल्ली का सबसे बेहतरीन मुख्यमंत्री हो सकती

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+