Maharashtra: भाजपा नेता राज्यपाल से मुलाकात करके पेश करेंगे सरकार बनाने का दावा

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर चल रहा गतिरोध खत्म होता नजर आ रहा है। आज भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से सुबह 10.30 बजे राजभवन में मुलाकात करेगा और सरकार बनाने का दावा पेश करेगा। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल के नेतृत्व में भाजपा का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से करेगा मुलाकात। भाजपा के वरिष्ठ नेता और कोर कमेटी के सदस्य सुधीर मुनगंटीवार ने बुधवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से दूसरे दौर की मुलाकात के बाद कहा था कि आप पानी को बांट नहीं सकते हैं, चाहे आप जितनी कोशिश करिए। शिवसेना और भाजपा साथ-साथ हैं। किसानों के मुद्दे पर हमारी अच्छी चर्चा हुई है। हमे अच्छी खबर के लिए इंतजार करना चाहिए, ये कभी भी आ सकती है। बता दें कि सरकार बनाने का दावा पेश करने का आज आखिरी दिन है।

खत्म हो सकता है गतिरोध

खत्म हो सकता है गतिरोध

इस बाबत राज्यपाल कार्यालय को सूचित कर दिया गया है कि भाजपा का प्रतिनिधिमंडल मुलाकात के लिए आएगा। एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि हमे उम्मीद है कि सरकार बनाने को लेकर चल रहा गतिरोध खत्म हो जाएगा। सूत्रों का कहना है कि शिवसेना के प्रतिनिधिमंडल एकनाथ शिंदे और सुभाष देसाई की अगुवाई में भाजपा नेताओं से मुलाकात की थी। इस दौरान बारिश से प्रदेश में हुए नुकसान पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता देवेंद्र फडणवीस ने तमाम मंत्रियों के साथ की। इसमे शिवसेना के भी मंत्री शामिल हुए थे।

गडकरी से मिले अहमद पटेल

गडकरी से मिले अहमद पटेल

इस बीच केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ने कांग्रेस नेता अहमद पटेल से बुधवार को मुलाकात की थी। जिसके बाद तमाम कयासों का बाजार गर्म हो गया था। पिछले कुछ दिनों की बात करें तो इस बात को भी लेकर चर्चा है कि आखिर क्यों नितिन गडकरी ने प्रदेश में चल रहे गतिरोध को खत्म करने की कोशिश नहीं की। गडकरी से मुलाकात के बाद अहमद पटेल ने कहा था कि उनकी यह मुलाकात किसानों के मुद्दे पर थी, उनकी इस मुलाकात का महाराष्ट्र सरकार के गठन से कोई लेना-देना नहीं है।

एनसीपी ने साफ किया रुख

एनसीपी ने साफ किया रुख

इससे पहले एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा था कि वह इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि भाजपा और शिवसेना सरकार का गठन करें ताकि एनसीपी बेहतर विपक्ष की भूमिका का निर्वहन शुरू करे। उन्होंने कहा कि शिवसेना और भाजपा 25 वर्षों से गठबंधन में हैं। ऐसे में कोई सवाल ही नहीं उठता है कि प्रदेश में कोई और सरकार का गठन करे। आज नहीं तो कल दोनों साथ आ जाएंगे। लोगों ने हमे विपक्ष में बैठने का मत दिया है और हम अपनी भूमिका बेहतर तरीके से निभाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+