लो भई! भाजपा वाले बने "यूपी के कन्हैया कुमार"

जी हां, जेएनयू प्रेसीडेंट कन्हैया कुमार के बाद अब उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने आजादी की खातिर गुहार लगाई है। यूपी में 2017 विधानसभा चुनावों के मद्देनजर सभी दल तैयारियों में जुटे हुए हैं। लेकिन इन तैयारियों में होर्डिंग्स चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

पढ़ें- कन्हैया कुमार और आजादी के नारों का सच!

UP BJP

सूबे में भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद के महाभारत वाले पोस्टर के बाद, बसपा सुप्रीमों मायावती को काली रूप में होर्डिंग के जरिए दिखाया गया। जबकि हाल ही में गोरखपुर में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुुल गांधी की सिंघम स्टाइल में होर्डिंग्स विवादों के लपेटे में आ गई है। लेकिन यह सिलसिला यहीं पर नहीं रुका। अब बीजेपी ''आजादी'' की होर्डिंग्स के साथ सूबे में मौजूद सरकार पर हमला बोल रही है। बहरहाल पूरा मामला जानने के लिए पढ़िये ये रिपोर्ट-

भाजपा को आखिर किससे चाहिए ''आजादी''?

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सेक्टर 25 में लगी एक होर्डिंग में भारतीय जनता पार्टी भ्रष्टाचार से आजादी, जातिवाद से आजादी, गुंडागर्दी से आजादी के लिए गुहार लगाती हुई नजर आ रही है।

होर्डिंग में कौन-कौन?

इस होर्डिंग में यूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या, पीएम नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, लाल कृष्ण आडवाणी समेत गृहमंत्री राजनाथ सिंह, सुनील बंसल, ओम माथुर, कलराज मिश्रा एवं अन्य नेताओं की तस्वीर है। जानकारी की मानें तो यह होर्डिंग लखनऊ महानगर कार्यकारिणी के सदस्य अमित मिश्रा ने तैयार कराई है।

पढ़ें- पोस्टर में राहुल गांधी बने सिंघम

बहरहाल सूबे में सियासी खेमे होर्डिंग के जरिए चुनावी सरगर्मियां तैयार करने में लग गए हैं। लेकिन जनता को इंतजार है उन सच्चे वादों का जिनसे उत्तर प्रदेश का कुछ भला हो सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+