भाजपा नेता बोले, ज्योतिरादित्य सिंधिया के हाथ-जुबान काट देंगे

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के भारती जनता पार्टी नेता अपने बयान को लेकर एक बार फिर से विवादों में आ गए हैं। भाजपा नेता ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के बारे में विवादित बयान देते हुए कहा कि वह उनकी जुबान को काट देंगे अगर उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को चुनौती देने की हिम्मत की। ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ यह बयान भाजपा नेता राधेश्याम धाकड़ ने दिया है, जोकि किरार सेवा समाज के अध्यक्ष भी हैं।

चुनौती स्वीकार नहीं

चुनौती स्वीकार नहीं

राधेश्याम ने यह बयान कोलारस शिवपुरी में एक बैठक के दौरान दिया। यहां कांग्रेस सविधायक की मृत्यु के बाद उपचुनाव होने हैं। शिवपुरी के अलावा अशोकनगर के मुंगावली जिले में भी उपचुनाव होना है। दोनों ही सीटों को ज्यातिरादित्य सिंधिया परिवार का मजबूत गढ़ माना जाता है। भाजपा नेता ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अगर ज्योतिरादित्य सिंधिया मुख्यमंत्री को चुनौती देंगे तो मैं यह कहना चाहुंगा कि वह किरा और धाकड़ समाज को भी चुनौती दे रहे हैं हैं।

बयान पर कायम

बयान पर कायम

ज्योतिरादित्य के खिलाफ बयान देते हुए राधेश्याम ने कहा था कि अगर वो शिवराज जी के खिलाफ उंगली उठाएंगे तो हम उनके हाथ तोड़ देंगे, अगर वो सीएम के खिलाफ बोलेंगे, तो हम उनकी जुबान काट लेंगे। वहीं अपने बयान पर सफाई देते हुए राधेश्याम ने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया अक्सर हमारे समुदाय और मुख्यमंत्री के खिलाफ बयान देते हैं, ऐसे में मैंने कहा कि अगर हमारे समुदाय के खिलाफ कोई कुछ कहेगा तो हम उसके हाथ और जबान को काट देंगे, मैंने यह बात राजनीतिक परिपेक्ष्य में कही है। मेरी ज्योतिरादित्य सिंधिया से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है।

मुख्यमंत्री के बेटे के सामने दिया बयान

मुख्यमंत्री के बेटे के सामने दिया बयान

गौरतलब है कि धाकड़ ने 2013 में भाजपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था। उन्होंने ना सिर्फ सिंधिया के खिलाफ बयान दिया बल्कि उनके शासनकाल में कांग्रेस सरकार के योगदान पर भी सवाल खड़ा किया। जिस वक्त राधेश्याम ने यह यान दिया उस वक्त मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय भी वहां मंच पर मौजूद थे। राधेश्याम के बयान पर कांग्रेस प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने कहा कि कांग्रेस इस तरह की व्यक्तिगत दुश्मनी व नफरत वाली राजनीति में भरोसा नहीं करती है, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने हमे पहले ही भाषा पर संतुलन रखने का निर्देश दिया है। वहीं भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता दीपक विजयवर्गीज ने कहा कि अगर उन्होंने इस तरह का बयान दिया है तो पार्टी उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी।

इसे भी पढ़ें- गुजरात में 99 पर क्यों सिमटी भाजपा, अब सामने आई अंदर की वजह

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+