Jammu Kashmir जाने वाले पर्यटकों को BJP नेता Suvendu Adhikari की नसीहत, 'जहां मुसलमान बहुसंख्यक वहां न जाएं'

Suvendu Adhikari On Jammu Kashmir: पहलगाम आतंकी हमले के बाद से जम्मू-कश्मीर जाने वाले पर्यटकों की संख्या में भारी गिरावट देखने को मिली है। सीएम उमर अब्दुल्ला ने लोगों से कश्मीर आने की अपील की है। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री की अपील पर बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा है कि जिस इलाके में मुस्लिम बहुसंख्यक हो वहां जाने से बचना चाहिए। उनके इस बयान पर राजनीतिक बहसबाजी का दौर शुरू हो गया है। बीजेपी नेता ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद आपको सतर्क रहने की जरूरत है। आपकी जान आपकी प्राथमिकता है।

दरअसल जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला बंगाल दौरे पर हैं और उन्होंने प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से भी मुलाकात की है। उन्होंने बंगाल के लोगों से कश्मीर आने की अपील की थी। इस पर अब बंगाल में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कोई भी बंगाली कश्मीर नहीं जाएगा। अगर जाना ही है, तो जम्मू जाइए। मुस्लिम बहुल इलाकों में जाने से परहेज करें।

Suvendu Adhikari

यह भी पढ़ें: टूरिज्म प्रमोशन की रणनीति से कश्मीर पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान! CM उमर अब्दुल्ला की IATO के साथ अहम बैठक

Suvendu Adhikari ने कहा, 'हिमाचल या उत्तराखंड जाएं'

बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा, 'अगर आप जा ही रहे हैं तो उत्तराखंड जाएं, जो हमारी देवभूमि हैं। हिमाचल या ओडिशा जाएं। हमारे देश में बहुत सी जगहें हैं और कुछ जगहों को छोड़कर उन सब जगहों पर जाया जा सकता है। पहलगाम में सिंदूर देखकर हत्या की गई थी। कैप्टन की पत्नी हिमांशी नरवाल का दुख हमसे देखा नहीं गया था। आपकी जान प्राथमिकता है। अगर अपने परिवार को सुरक्षित देखना चाहते हैं, तो कश्मीर जैसे मुस्लिम बहुल इलाकों में जाने से बचना चाहिए।'

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने उमर अब्दुल्ला का न्योता स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि वह दुर्गा पूजा के आसपास कश्मीर की यात्रा करेंगी। उन्होंने कहा कि बंगाल के लोगों को भी यात्रा के लिए कश्मीर जाना चाहिए। बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए थे जिसके बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था।

यह भी पढ़ें: पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान डिपोर्ट की गई रक्षंदा राशिद को लाना होगा वापस, कोर्ट ने दिया चौंकाने वाला फैसला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+