'रेप मामले में शाहनवाज हुसैन पर दर्ज करें FIR, तीन महीने में पूरी हो जांच', हाईकोर्ट का आदेश
बिहार में नीतीश कुमार के साथ गठबंधन की सरकार गिरने के बाद भारतीय जनता पार्टी के लिए एक और परेशान करने वाली खबर आई है।
दिल्ली, 18 अगस्त: बिहार में नीतीश कुमार के साथ गठबंधन की सरकार गिरने के बाद भारतीय जनता पार्टी के लिए एक और परेशान करने वाली खबर आई है। दरअसल, 2018 के एक रेप मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस को आदेश दिया है कि भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए। इसके साथ ही हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस को इस मामले की जांच तीन महीनों के भीतर पूरा करने का भी आदेश दिया है। हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि तथ्यों को देखने के बाद यह पूरी तरह स्पष्ट है कि पुलिस इस मामले में शाहनवाज हुसैन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने से हिचक रही है।
Recommended Video

छतरपुर फार्म हाउस में रेप का आरोप
गौरतलब है कि जनवरी 2018 में दिल्ली की रहने वाली एक महिला ने शाहनवाज हुसैन पर रेप का आरोप लगाया था और निचली अदालत में याचिका दायर कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी। महिला ने अपनी याचिका में कहा कि शाहनवाज हुसैन ने छतरपुर फार्म हाउस में उनके साथ रेप किया और जान से मारने की धमकी दी।

'बनता है संज्ञेय अपराध का मामला'
आपको बता दें कि इस मामले में पुलिस ने निचली अदालत में रिपोर्ट दाखिल करते हुए कहा था कि शाहनवाज हुसैन के खिलाफ केस नहीं बनता। दिल्ली हाईकोर्ट ने शाहनवाज हुसैन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश देते हुए यह भी कहा कि निचली अदालत ने पुलिस की दलील को खारिज किया था और माना कि महिला की शिकायत के आधार पर संज्ञेय अपराध का मामला बनता है।

'तीन महीने में पूरी करें जांच'
मामले में सुनवाई करते हुए जस्टिस आशा मेनन ने पुलिस को आदेश देते हुए कहा कि सीआरपीसी की धारा 173 के तहत इस केस की जांच तीन महीनों के भीतर पूरी करते हुए पूरी रिपोर्ट मेट्रोपोलिन मजिस्ट्रेट के सामने पेश की जाए। कोर्ट ने शाहनवाज हुसैन की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने विशेष जज के 12 जुलाई 2018 के आदेश को चुनौती दी थी। इस आदेश में शाहनवाज हुसैन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने को लेकर पुर्नविचार याचिका को रद्द किया गया था।
-
Samrat Chaudhary के बिहार CM बनने पर क्या बोलीं श्रेयसी सिंह? मुख्यमंत्री पद की थीं दावेदार -
Samrat Choudhary: बिहार में सम्राट चौधरी बने सीएम , भाजपा खेमा खुशी से झूमा, NDA के सहयोगी दल भी हुआ गदगद -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ












Click it and Unblock the Notifications