बीजेपी के बैठक में शामिल नहीं हुईं पंकजा मुंडे, पार्टी ने दी ये सफाई
मुंबई। महाराष्ट्र में हाल ही संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में पराजित होने वाली बीजेपी की नेता पंकजा मुंडे इन दिनों पार्टी से नाराज बताईं जा रही हैं। सोमवार को औरंगाबाद में पार्टी की क्षेत्रीय स्तर की बैठक में पंकजा मुंडे अनुपस्थित रहीं। उनकी अनुपस्थिति के बाद एक बार फिर से सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि पार्टी के ओर से जारी बयान में कहा गया है कि, बीमार होने के चलते पंकजा मुंडे ने बैठक में हिस्सा नहीं लिया है।

बीजेपी नेता पंकजा मुंडे सोमवार को औरंगाबाद में हुई पार्टी की क्षेत्रीय बैठक के दौरान मौजूद नहीं थीं। पंकजा मुंडे के ना आने के सवाल पर चंद्रकांत पाटिल ने कहा, बैठक के लिए औरंगाबाद आने से पहले मैंने पंकजा मुंडे से बात की थी, वह बीमार हैं। बहरहाल, 12 दिसंबर की रैली के लिए तैयारियां चल रही हैं। पूर्व अनुमति से वह अनुपस्थित रहीं। बीजेपी के वरिष्ठ नेता ने कहा कि वह दो दिनों बाद बीड जिले के परली स्थित पंकजा के गृह नगर में उनसे मुलाकात करेंगे।
बीजेपी के दिवंगत नेता गोपीनाथ मुंडे की बेटी पंकजा ने महाराष्ट्र में बदली राजनीतिक परिस्थितियों में अपनी भावी राजनीतिक यात्रा के बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर खलबली मचा दी थी। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से बीजेपी शब्द भी हटा दिया है, जिससे बीजेपी में उनके भविष्य को लेकर कयास लगाए जाने लगे थे। हालांकि उन्होंने मीडिया में कहा था कि वह 12 दिंसबर को सभी सवालों के जवाब देंगी। हालांकि, बाद में पंकजा मुंडे ने स्पष्ट किया कि वह बीजेपी नहीं छोड़ रही हैं और दल बदलना उनके खून में नहीं है।
इससे पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता एकनाथ खडसे ने शनिवार को कहा था कि उन्होंने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में राज्य के उत्तरी हिस्से में पार्टी उम्मीदवारों की हार के लिए जिम्मेदार नेताओं के खिलाफ 'सबूत' राज्य इकाई के प्रमुख चंद्रकांत पाटिल को सौंप दिए हैं। जलगांव से अपनी बेटी रोहिणी और बीड से पूर्व मंत्री पंकजा मुंडे की हार के लिए उन्होंने कई भाजपा नेताओं को जिम्मेदार ठहराया है।
-
Akhilesh Yadav Critiques Pooja Pal's 'Dhurandhar' Comment as BJP Responds to SP's History -
Delhi: गैस किल्लत पर भड़कीं आम आदमी पार्टी, दिल्ली विधानसभा के बाहर विधायकों ने किया प्रदर्शन -
Madhya Pradesh: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ सिंधिया का फ्री मेगा मेडिकल कैंप, गांवों में फ्री इलाज -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है












Click it and Unblock the Notifications