'मैं अपने सम्मान के लिए लड़ूंगी', DMK नेता की टिप्पणी पर चुप क्यों हैं MK स्टालिन? खुशबू सुंदर ने उठाए सवाल

भाजपा नेता खुशबू सुंदर ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की अपनी ही पार्टी के नेता सैदाई सिद्दकी की टिप्पणी पर चुप्पी साधने को लेकर सवाल खड़े किए हैं।

Saidai Sidiq controversy remark Khushbu Sundar: भाजपा नेता खुशबू सुंदर ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की अपनी ही पार्टी के नेता सैदाई सिद्दकी की टिप्पणी पर चुप्पी साधने को लेकर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि सैदई सिद्दकी को पार्टी से बर्खास्त किया जाना चाहिए, लेकिन मुख्यमंत्री चुप्पी साध रखे हैं।

मैं अपने सम्मान-गरिमा के लिए लड़ूंगी, DMK नेता की टिप्पणी पर एमके स्टालिन चुप्प क्यों हैं? खुशबू सुंदर ने उठाए सवाल

खुशबू सुंदर ने शुक्रवार को कहा कि डीएमके के एक पदाधिकारी ने उनके खिलाफ टिप्पणी की। उन्हें पार्टी से बाहर होना चाहिए, लेकिन मुख्यमंत्री एक्शन के बजाय कुछ बोल भी नहीं रहे। उन्होंने कहा कि मैं अपने मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को मेरे लिए खड़ा होते देखना चाहती हूं। वह चुप क्यों हैं?

'डीएमके नेता ने सार्वजनिक मंच पर टिप्पणी की'

भाजपा नेता ने कहा कि मुझे जहां जाना होगा, मैं वहां जाऊंगी। मैं शिकायत दर्ज कराऊंगी और अपनी गरिमा और सम्मान के लिए लड़ूंगी। उन्होंने कहा कि जब सु्प्रिया सुले के खिलाफ टिप्पणी की गई तो मैं उनके समर्थन में खड़ी हुई। लेकिन एक महिला विरोधी टिप्पणी और द्रमुक नेता द्वारा सार्वजनिक मंच पर की गई टिप्पणी में बहुत अंतर है। उन्होंने कहा कि खुशबू सुंदर आसानी से उपलब्ध हैं। उन्होंने मुझे वेश्या कहा।

'क्या मुख्यमंत्री तब भी चुप रहते'

खुशबू सुंदर ने कहा कि मैं अपने मुख्यमंत्री से केवल इतना ही पूछना चाहती हूं कि अगर मेरी पार्टी के किसी व्यक्ति ने इस तरह की बात कही होती, तो क्या मेरे मुख्यमंत्री अब भी चुप रहते?

यह भी पढ़ें- Bharat Jodo Yatra: दिवाली बाद यात्रा फिर से शुरू, राहुल गांधी ने बजाया ढोल, VIDEO जीत रहा लोगों का दिल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+