दिल्ली: कपिल मिश्रा ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत, कहा-मेरे खिलाफ चलाया जा रहा है नफरत फैलाने का अभियान

नई दिल्ली। दिल्ली बीजेपी के नेता कपिल मिश्रा अक्सर अपने बयानों की वजह से सूर्खियों में रहते हैं। कपिल मिश्रा ने दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके खिलाफ नफरत फैलाने का अभियान चलाया जा रहा है। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले नेता कपिल मिश्रा ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी और कहा कि उनके खिलाफ Hate Campaign चलाया जा रहा है।

BJP Leader Kapil Mishra Files Complaint Over Hate Campaign Against Him
उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि उन्होंने इसकी शिकायत दिल्ली पुलिस से की है। उन्होंने पुलिस में इसके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। उनके खिलाफ मीडिया में झूठी खबरें फैलाई जा रही है। उनपर उन्होंने लिखा कि मैंने असली दंगाइयों और आतंकवादियों को बचाने वालों और मेरी और मेरे परिवार की सुरक्षा को खतरा पहुंचाने वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। दिल्ली पुलिस की ओर से अभी ये नहीं बताया गया है कि किन धाराओं में के तहत कपिल मिश्रा की शिकायत को दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि उनकी शिकायत की जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि 28 जुलाई को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने उनसे पूछताछ की थी। दिल्ली हिंसा मामले में उनसे पूछताछ की गई थी। उनपर भड़काऊ बाषण देने का आरोप लगा था, जिसके बाद उन्होंने पूछताछ के दौरान इससे इंकार कर दिया। दरअसल भाषण का एक वीडियो वायरल होने के बाद उनसे पूछताछ की गई थी। हालांकि कपिल मिश्रा ने इससे इंकार कर दिया और कहा कि जिस वीडियो की बात की जा रही है उसमें उन्होंने सिर्फ पुलिस को तीन दिनों के अंदर मौजपुर रोड खाली करने को कह रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+