कैलाश विजयवर्गीय बोले- बीजेपी आलाकमान की छींक से पलट जाएगी मध्य प्रदेश की सत्ता
इंदौर। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और मध्य प्रदेश बीजेपी के दिग्गज नेता कैलाश विजयवर्गीय ने मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार को लेकर ऐसा बयान दिया है जिस पर विवाद हो सकता है। विजयवर्गीय ने कहा कि बस जिस दिन 'बॉस' का इशारा हो जाए, मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार पांच दिन में गिरा देंगे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आपको घबराने की जरूरत नहीं है। कोई माई का लाल नहीं, जो हमें हाथ लगा ले। विपक्ष में आ गए हैं तो क्या हुआ?

'बस बॉस का इशारा हो जाए, गिरा देंगे कमलनाथ सरकार
इंदौर में बुधवार शाम एक कार्यक्रम के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, कि कमलनाथ की ये सरकार कैसी सरकार है? यह सरकार हमारी कृपा से चल रही है। जिस दिन बीजेपी आलाकमान को छींक भर आ गयी, उसी दिन मध्य प्रदेश में भाजपा फिर से सत्ता में आ जायेगी। बीजेपी महासचिव ने आगे कहा कि हालिया विधानसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस के फैलाए गए भ्रम जाल की वजह से प्रदेश में वोट थोड़ा इधर-उधर चला गया, लेकिन हमें निराश होने की कोई जरुरत नहीं है।

कमलनाथ सरकार पर जमकर साधा निशाना
विजयवर्गीय ने दावा किया है कि कमलनाथ सरकार भाजपा की कृपा से चल रही है और जिस दिन ऊपर से बॉस का इशारा हो जायेगा ना... कमलनाथ सरकार पांच दिन में ही गिरा देंगे। उन्होंने कहा कि भले ही प्रदेश हमारे हाथ से चला गया हो कोई बात नहीं, हम कभी भी फिर से वापस आ जाएंगे। विजयवर्गीय ने कहा कि कांग्रेस ने मध्य प्रदेश चुनाव के दौरान अपने घोषणा पत्र में जो वादे किए हैं इतना बजट सरकार के पास नहीं है। उन्होंने जनता को धोखा देकर वोट लिए हैं। हमें लोकसभा चुनाव में जोर लगाना है। पीएम मोदी के काम का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने चार साल में जो काम किए हैं, उनके दूरगामी परिणाण होंगे। ऐसे प्रधानमंत्री को दोबारा फिर से चुनकर भेजना है।

कांग्रेस ने किया कैलाश विजयवर्गीय पर पलटवार
वहीं कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी ने पलटवार करने में देर नहीं किया। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता नीलाभ शुक्ला ने कहा कि विजयवर्गीय की बयानबाजी से साफ है कि पार्टी चुनाव में मिली हार से तिलमिलाई हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी लगातार कमलनाथ सरकार को गिराने के लिये विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है। उन्होंने ये भी कहा कि बीजेपी खुले तौर पर जनादेश का अपमान कर रही है।
-
Bengal Election: न्याय की लड़ाई से राजनीति तक—RG Kar पीड़िता की मां अब BJP उम्मीदवार, चुनाव में बड़ा ट्विस्ट -
Delhi: गैस किल्लत पर भड़कीं आम आदमी पार्टी, दिल्ली विधानसभा के बाहर विधायकों ने किया प्रदर्शन -
क्या सच में खत्म हो रहा Petrol-डीजल? भरवाने से पहले जरूर जान लें सच्चाई, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान! -
Madhya Pradesh: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ सिंधिया का फ्री मेगा मेडिकल कैंप, गांवों में फ्री इलाज -
Bhopal Accident: भोपाल में देर रात क्या हुआ? बैरसिया रोड पर भीषण टक्कर में 3 युवकों की मौत, जानिए पूरा हादसा -
क्या हाईवे पर हर बार देना पड़ता है ‘एंट्री चार्ज’? जबलपुर में RTO रिश्वतखोरी का बड़ा खुलासा, जानिए पूरा मामला -
शिवपुरी में बना देश का सबसे बड़ा मेडिकल कैंप! क्या आपको मिला फायदा? ‘इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में दर्ज -
MP Board 5th-8th Result 2026: आपका रिजल्ट कैसा रहा? 95% तक पासिंग, QR कोड से तुरंत चेक करें पूरा रिजल्ट -
MP Board 8th Result 2026: एमपी बोर्ड ने जारी किया 8वीं का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड -
क्या शाजापुर कलेक्टर नियम नहीं जानतीं? हाईकोर्ट की तीसरी फटकार, वेतन वृद्धि रोकने के आदेश पर स्टे -
MP News: क्या अब मिलेगा संविदा कर्मचारियों को पूरा हक? सरकार सख्त—ग्रेच्युटी, अनुकम्पा नियुक्ति पर मांगा जवाब -
Petrol Panic in Bhopal: क्या सच में खत्म हो रहा पेट्रोल-डीजल? भोपाल में लगी लंबी कतारें—जानिए हकीकत क्या है












Click it and Unblock the Notifications