क्रिकेट के काफी शौकीन हैं 'हिटमैन' आकाश विजयवर्गीय, सामने आई पुरानी तस्वीरें, लोगों ने जमकर कोसा

नई दिल्ली। मध्यप्रदेश के इंदौर में निगम अधिकारी धीरेंद्र बसाया को क्रिकेट बैट से पीटने वाले आकाश विजयवर्गीय को असल जीवन में भी क्रिकेट खेलने का बहुत शौक है, उनके फेसबुक अकाउंट के देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि आकाश विजयवर्गीय क्रिकेट खेलने और देखने दोनों का शौक रखते हैं, उनके अकाउंट पर बहुत सारी तस्वीरें और वीडियो ऐसे हैं, जिन्हें देखकर आपको पता चल जाएगा 'हिटमैन' आकाश विजयवर्गीय क्रिकेट के बहुत बड़े फैन हैं।

क्रिकेट में बैटिंग के शौकीन हैं 'बल्ला मार' आकाश

क्रिकेट में बैटिंग के शौकीन हैं 'बल्ला मार' आकाश

फेसबुक से आकाश विजयवर्गीय का एक पुराना पोस्टर भी मिला है जिसमें वो क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए लोगों को आमंत्रित कर रहे हैं, हालांकि आकाश वर्गीय का बैटिंग अटैक देखकर लोगों के अंदर काफी गुस्सा भरा हुआ है, लोग बहुत सारे पोस्टरों और तंज के जरिए सोशल मीडिया पर आकाश की हरकत की कड़ी निंदा कर रहे हैं। लोगों ने कहा कि सत्ता के नशे में चूर होकर आकाश विजयवर्गीय ने सारी हदें पार कर दी हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बेटे हैं आकाश

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बेटे हैं आकाश

आपको बता दें कि भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बेटे विधायक आकाश विजयवर्गीय की कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर दी है और उसे 7 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आकाश की गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में उनके पेशी से पहले बड़ी संख्या में उनके समर्थक इकट्ठा हो गए, जिसके बाद सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया था।

आकाश विजयवर्गीय ने नगर निगम अधिकारी को बल्ले से पीटा

मालूम हो कि भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बेटे और इंदौर-3 से विधायक आकाश विजयवर्गीय ने नगर निगम अधिकारी धीरेंद्र बसाया को ना सिर्फ धमकी दी बल्कि सरेआम कैमरों के सामने क्रिकेट के बैट से पिटाई भी की थी, इतना ही नहीं आकाश विजयवर्गीय ने पोकलेन मशीन पर पथराव कर उसे फोड़ दिया।

आकाश पर लोगों का फूटा गुस्सा

दरअसल नगर निगम की टीम गंजी कंपाउंड क्षेत्र में एक जर्जर मकान को तोड़ने के लिए पहुंची थी।निगम की टीम को देखकर वहां रहने वाले लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया और स्थानीय विधायक आकाश को सूचना देकर मौके पर बुला लिया। इस बीच मौके पर पहुंचे विधायक आकाश औऱ निगम के अधिकारियों के बीच बहस शुरू हो गई, विधायक के आते ही कार्यकर्ताओं ने जेसीबी की चाबी निकाल ली।

मारपीट का वीडियो इंटरनेट पर वायरल

इस दौरान जमकर तू-तू मैं-मैं हुई और विवाद बढ़ गया। इसी बीच विधायक अपना आपा खो बैठे और क्रिकेट बैट से निगम कर्मचारियों को पीटना शुरू कर दिया। कैमरे के सामने विधायक ने अधिकारी को कई बार बैट से मारा, मारपीट का वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो गया।

विजयवर्गीय के विधायक बेटे को नहीं मिली जमानत

लोगों ने आकाश की इस हरकत पर ना केवल उनकी बल्कि उनके पिता और भाजपा पर भी कड़ा निशाना साधा है।आकाश को जानने वाले लोग बताते हैं कि उनको जब मौका मिलता है तो वे क्रिकेट की पिच पर हाथ आजमाते हैं लेकिन उन्होंने तो इस बार बॉल पर नहीं बल्कि इंसान पर अपनी बल्लेबाजी का हूनर दिखा दिया, जिसकी चारों ओर निंदा हो रही है।

देखें तस्वीरें

क्रिकेट के शौकीन हैं हिटमैन आकाश विजयवर्गीय, सामने आई Pics

बल्लेबाजी के शौकीन आकाश विजयवर्गीय

क्रिकेट के शौकीन हैं हिटमैन आकाश विजयवर्गीय, सामने आई Pics
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+