भाजपा नेता जीवीएल नरसिम्हा ने चंद्रबाबू नायडू के खिलाफ फोड़ा लेटर बम, लगाया बड़ा आरोप

नई दिल्ली। एनडीए से अलग होने के बाद तेलगु देशम पार्टी के मुखिया और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के खिलाफ भाजपा लगातार हमलावर है। एक तरफ जहां चंद्रबाबू नायडू एनडीए से अलग होने के बाद विपक्षी दलों के साथ मिलकर भाजपा के खिलाफ रणनीति बनाने में जुटे हैं तो दूसरी तरफ भाजपा उनके खिलाफ लगातार तीखे हमले बोल रही है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हाराव ने एक पत्र के जरिए मुख्यमंत्री नायडू की आंध्र सरकार पर तीखा हमला बोला है।

chandrababu naidu

जीवीएल नरसिम्हा राव ने पत्र लिखकर नायडू पर हमला बोलते हुए लिखा है कि एक तरफ तो आप कहते हैं कि आंध्र प्रदेश के औद्योगिक विकास के लिए बड़ी मदद की जरूरत है तो दूसरी तरफ आप प्रदेश के विकास के लिए केंद्र सरकार की योजनाओं को लेकर पूरी तरह से निष्क्रिय हैं और इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। केंद्र सरकार द्वारा कई योजनाएं और फैसले हैं जिनसे प्रदेश को लाभ हो सकता है कि आप उनको लेकर बिल्कुल भी सकारात्मक रुख नहीं दिखा रहे हैं, कई प्रोजेक्ट्स में आप भेदभावपूर्ण रवैया अपनाते हैं।

गौर करने वाली बात है कि पिछले कुछ दिनों से टीडीपी और भाजपा के बीच लगातार जुबानी जंग चल रही है। मौजूदा मानसून सत्र में टीडीपी लगातार आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने के लिए संसद में हंगामा कर रही है। पार्टी के तमाम सांसद लगातार सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं और सदन की कार्रवाई को बाधित कर रहे हैं। यही नहीं टीडीपी ने ही सदन में अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था जिसके बाद सरकार पर तमाम विपक्षी दलों और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने तीखा हमला बोला था।

चयनात्मक हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+