Bihar Assembly Elections 2020: तीन चरणों में BJP नेताओं की हजार सभाएं, जानिए कौन टॉप पर ?
पटना। बिहार विधानसभा के लिए चुनाव प्रचार गुरुवार को समाप्त हो गया है। सात सितम्बर से शुरू होकर 5 नवम्बर तक चले प्रचार अभियान में बीजेपी (BJP) के बड़े नेताओं ने एक हजार सभाएं की हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार बार बिहार पहुंचे और इस दौरान उन्होंने 12 जनसभाएं की। प्रधानमंत्री की जनसभाओं का चार सौ स्थानों पर लाइव प्रसारण भी किया गया।

Recommended Video
वहीं भाजपा के दिग्गज नेताओं में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी, बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव समेत कई अन्य नेताओं ने प्रचार के दौरान करीब दौ सौ रोड शो किए हैं।
नित्यानंद राय की डबल सेंचुरी
भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री नित्यानंद जनसभा के मामले में डबल सेंचुरी मारकर पहले नंबर पर हैं। तीन चरणों में नित्याननंद राय ने 225 के करीब सभाएं की हैं। यही नहीं नित्यानंद राय ने बड़ी संख्या में लोगों से जनसंपर्क भी किया है। इस बार कोरोना के चलते जारी गाइडलाइन के चलते नेताओं का जनसभाओं के साथ ही जनसंपर्क पर भी काफी जोर रहा है।
बिहार प्रभारी और सांसद भूपेंद्र यादव ने चुनाव प्रचार में दो दर्जन से ज्यादा सभाएं और रोड शो किए। वहीं बिहार में भाजपा का चेहरा माने जाने वाले डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने 50 जनसभाओं को संबोधित किया है। सुशील मोदी ने करीब एक दर्जन रोड शो भी है। बाद में कोरोना के चलते उन्हें प्रचार से हटना पड़ा था। वहीं पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने 75 जगहों पर पहुंचकर जनसभा को संबोधित किया।
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने जमकर प्रचार किया है। योगी आदित्यनाथ ने बिहार में डेढ़ दर्जन जनसभाएं हुई हैं। वहीं भोजपुरी स्टार और भाजपा नेता मनोज तिवारी ने 60 जगहों पर सभाओं को संबोधित किया।
केंद्रीय मंत्रियों ने भी बहाया पसीना
चुनाव प्रचार में अगर केंद्रीय मंत्रियों ने भी जमकर पसीना बहाया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रचार के दौरान 24 जनसभाओं को संबोधित किया। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 9 जनसभाएं की जबकि रविशंकर प्रसाद, स्मृति ईरानी, अश्विनी चौबे समेत कई अन्य मंत्रियों की भी इस दौरान दर्जन भर सभाएं हुई हैं।












Click it and Unblock the Notifications