Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

जेपी नड्डा ने जारी किया सिक्किम विधानसभा चुनाव का घोषणा पत्र, जानिए क्या है मोदी की गारंटी में

BJP Release Party Manifesto Sikkim Assembly Election 2024: लोकसभा चुनाव के साथ-साथ कई राज्यों में विधानसभा चुनाव भी है। आंध्र प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम समेत कई राज्यों में विधानसभा का चुनाव है। इस बीच बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सिक्किम विधानसभा चुनाव 2024 के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी किया है।

घोषणा पत्र के ऊपर में लिखा है- मोदी की गारंटी, विकसित भारत..विकसित सिक्किम..संकल्प पत्र 2024। बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र में कहा कि देश के साथ-साथ सिक्किम का भी विकास होगा। यह मोदी की गारंटी है। मोदी सरकार उत्तर पूर्व राज्य सिक्किम के विकास के लिए भी प्रतिबद्ध है।

उत्तर पूर्व को लेकर क्या है पीएम मोदी का विजन

सिक्किम की राजधानी गंगटोक में पार्टी के घोषणा पत्र को जारी करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री उत्तर पूर्व के विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं। उनका विजन है कि देश के हर कोने से कनेक्टिविटी रहनी चाहिए। जेपी नड्डा ने कहा कि 'बीते 10 वर्षों में सिक्किम में आए बदलावों को आप खुद देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Sikkim Election: BJP ने जारी की सिक्किम विधानसभा चुनाव के लिए सूची, 14 प्रत्याशियों का ऐलान

19 अप्रैल को होगा मतदान

बता दें कि सिक्किम की 32 विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट पर 19 अप्रैल को मतदान होना है। 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव का पहला चरण है। इसी दिन से लोकसभा चुनाव शुरू हो रहा है।

यह भी पढ़ें- Sikkim Election: BJP ने जारी की सिक्किम विधानसभा चुनाव के लिए दूसरी लिस्ट, 9 उम्मीदवारों का ऐलान

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+