Sikkim Election: BJP ने जारी की सिक्किम विधानसभा चुनाव के लिए सूची, 14 प्रत्याशियों का ऐलान
Sikkim BJP Candidates List: लोकसभा चुनावों के साथ-साथ सिक्किम में विधानसभा चुनाव भी होने जा रहे हैं। ऐसे में भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की एक लिस्ट जारी की है, जिसमें 14 प्रत्याशियों का ऐलान किया गया है।
पार्टी ओर से राज्य में अकेले विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी पार्टी ने अपर बुर्टुक सीट से दिल्ली राम थापा, मानेबंग डेंटाम से नरेंद्र कुमार सुब्बा और योकसम-ताशीडिंग विधानसभा सीट से किनझोंग शेरप भूटिया को मैदान में उतारा है।

पार्टी की ओर से जारी की गई लिस्ट में यांगथांग से सैंचम लिंबो, रिंचेनपोंग से सैंचो लेप्चा, सोरेंग-चाकुंग से पूर्णा सिंह सुब्बा, सालघरी जूम से पहलमान कामी, बरफंग से ताशी दादुल भूरिया, पोकलोक कामरांग से अर्जुन राय, गेथांग मचौंग से संगय ग्यात्सो भूटिया, अरिथांग से उदय गुरांग, काबी लुंगचोक से उगैंन नेधुप भूटिया, सांगा से तेस्तीन ताशी भूटिया को टिकट दिया है।
सिक्किम में विधानसभा की 32 सीटें हैं, जहां प्रेम सिंह तमांग के नेतृत्व में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) की सरकार है। दो दिन पहले ही एसकेएम के साथ भाजपा ने गठबंधन तोड़ते हुए पार्टी ने अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।
बता दें कि सिक्किम में लोकसभा के पहले चरण के साथ 19 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। चुनाव एक ही चरण में होंगे। वोटों की गिनती 4 जून को होगी।












Click it and Unblock the Notifications