Sikkim Election: BJP ने जारी की सिक्किम विधानसभा चुनाव के लिए दूसरी लिस्ट, 9 उम्मीदवारों का ऐलान

Sikkim Assembly Elections 2024: सिक्किम विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने दो दिन बाद एक और लिस्ट जारी कर दी है। 24 मार्च को पार्टी की ओर से 14 प्रत्याशियों का ऐलान किया गया था, जिसके बाद अब सोमवार को 9 और उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई है।

भारतीय जनता पार्टी ने सिक्किम में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए नौ उम्मीदवारों के नाम जारी किए हैं। पार्टी की ओर से राज्य के लिए दूसरी प्रत्याशियों की सूची है। ऐसे में पार्टी अब तक 23 उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है।

Sikkim Assembly Elections 2024

9 विधानसभा सीटों में ग्‍यालसिंह बमयक सीट से भीम कुमार शर्मा, नामची सिंघीथंग से अरुणा मंगेर, मेल्‍ली से योगेन राय, तुमिन लिंगी सीट से फुरबा रिनजिंग शेरपा, वेस्‍ट पंदम विधानसभा सीट से भूपल बरेली, श्‍यारी से पेम्‍पो शेरिंग लेप्‍चा), मरताम रुमटेक से चेवांग दादुल भूटिया, अपर तादोंग सीट से निरेन भंडारी और गंगटोक सीट से पेमा वांग्‍याल रिनजिंग को चुनावी मैदान में उतारा है।

कुल 32 विधानसभा सीटों वाले सिक्किम में बीजेपी की ओर से 23 उम्मीदवारों की घोषणा की जा चुकी है। बता दें कि सिक्किम में लोकसभा के पहले चरण के साथ 19 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। चुनाव एक ही चरण में होंगे। जिसके नतीजे 4 जून को आएंगे।

इससे पहले पार्टी की ओर से 14 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की थी। सिक्किम में विधानसभा की 32 सीटें हैं, जहां प्रेम सिंह तमांग के नेतृत्व में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) की सरकार है। पिछले विधानसभा चुनाव में एसकेएम ने 17 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी।

बीजेपी लड़ रही अकेले चुनाव

भाजपा ने सत्तारूढ़ सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा के साथ अपना गठबंधन समाप्त कर दिया है। साथ ही लोकसभा और विधासभा चुनाव अकेले लड़ने की घोषणा की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+