कौन कहता है भाजपा भूली राम मंदिर मुद्दे को
मिर्जापुर। कौन कहता है कि भाजपा ने राम मंदिर के निर्माण के मुद्दे को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। अगर यह बात होती तो उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी यहां विगत दिनों यह नहीं कहते कि उनकी पार्टी राम मंदिर बनाने के लिए दृढ संकल्पित है। इसके लिए प्रयास चल रहा है।

तो बहुत साफ है कि भाजपा अंदर ही राम मंदिर मसले को बनवाने को लेकर गंभीर है। भाजपा को फोलो करने वाले मनोज सहगल कहते हैं कि भाजपा राम मंदिर मसले को भूल ही नहीं सकती। इसके निर्माण पर वक्त लग सकता है, पर इसका मलतब यह नहीं है कि पार्टी इसे भूल गई।
सीएम प्रोजेक्ट नहीं करेगी
वाजपेयी ने यह भी कहा कि यूपी में पार्टी किसी को मुख्यमंत्री प्रोजेक्ट कर चुनाव नहीं लड़ेगी। पार्टी के चुने गए विधायक ही मुख्यमंत्री का चुनाव करेंगे। वे विंध्याचल स्थित प्रबोधिनी धाम में आयोजित दो दिवसीय महाशक्ति सम्मेलन में भाग लेने के आए थे।
कार्यकर्ता ही नेता
वे मानते हैं कि भाजपा में कार्यकर्ता ही नेता होता है और वही पदाधिकारी और मंत्री भी होता है। हाल के चुनावों में पार्टी को जो जीत मिली वह कार्यकर्ताओं की जीत है। लेकिन कांग्रेस में मां-बेटे, सपा में बाप, बेटे और बहू ही चुनाव जीतते आ रहे हैं।
मुलायम पर निशाना साधा
सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि आजम खां ने विदेश से विक्टोरिया की बग्गी मंगाकर मुलायम को बदनाम कर दिया। वह अपने जन्मदिन पर जश्न मनाने की चिंता में रहे लेकिन प्रदेश में तीस प्रतिशत बढ़ी दुष्कर्म की घटनाओं को रोकने से बेपरवाह हैं।
बाजपेयी यहां से सीधे देवरहा बाबा आश्रम पहुंचे। वहां बाबा से आशीर्वाद लिया। इसके बाद 12 से 14 दिसंबर तक तीन दिन तक चलने वाले भाजपा के प्रदेश कार्य समिति की बैठक की तैयारियों को जाना।












Click it and Unblock the Notifications