Video: 'बीफ खाओ और माधवी लता का 'तीर' इसके अलावा ओवैसी...', BJP उम्मीदवार ने असदुद्दीन को लताड़ा
Madhavi Latha vs Asaduddin Owaisi: हैदराबाद लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार माधवी लता इन दिनों 'मजिस्द की तरफ काल्पनिक तीर छोड़ने' के मामले में FIR दर्ज होने को लेकर सुर्खियों में हैं।
माधवी लता ने इन आरोपों से इनकार किया है। माधवी लता ने असदुद्दीन ओवैसी और उनकी पार्टी AIMIM पर झूठे आरोप लगाने की बात कही है।

एक मीडिया संस्थान को दिए इंटरव्यू में माधवी लता ने असदुद्दीन ओवैसी को करारा जवाब दिया है और कहा है कि उनके पास इस लोकसभा चुनाव-2024 में कोई और मुद्दा नहीं है। वो एक ऐसे नेता हैं, जिनके पास मेनिफेस्टो नहीं है।
Beyond 'beef' and Madhavi Latha's 'arrow', Asaduddin Owaisi has nothing to talk about: BJP's Hyderabad Lok Sabha candidate Kompella Madhavi Latha (@Kompella_MLatha)
— Republic (@republic) April 22, 2024
Tune in here to watch and fire in your views - https://t.co/LjDPNEsaiI… #MadhaviLatha #BJP #Hyderabad #BJP… pic.twitter.com/t6m2hxVDZj
असल में रामनवमी के मौके पर निकली शोभायात्रा में माधवी लता ने आसमान की तरफ काल्पनिक 'राम बाण' चलाया था। जिसके वीडियो को लेकर AIMIM ने आरोप लगाया है कि माधवी लता ने मस्जिद की तरफ तीर छोड़ा था। हालांकि माधवी का कहना है कि जहां की ये बात है, वहां कोई मस्जिद मौजूद नहीं है।

असदुद्दीन ओवैसी के पास मेरे खिलाफ बोलने के अलावा कोई और मुद्दा नहीं है: माधवी लता
माधवी लता ने कहा, ''असदुद्दीन ओवैसी के पास, 'बीफ खाओ, बीफ काटो और माधवी लता का 'तीर' इसके अलावा उनके पास बात करने के लिए कुछ और नहीं है। उनके पास कोई चुनावी मुद्दा नहीं है।
माधवी लता ने कहा कि दुर्भाग्य से,असदुद्दीन ओवैसी एक ऐसे नेता हैं जिनके पास अपने चुनाव अभियानों में बोलने के लिए कोई घोषणापत्र नहीं है।
उन्होंने कहा, ''दुर्भाग्यपूर्ण है कि, औवेसी अपना दिमाग खो चुके हैं, इस चुनाव प्रचार में उन्होंने एक भी ढंग का बयान नहीं दिया है। वो इस चुनावी मैदान के एक ऐसे नेता हैं, जिनका खुद का मेनिफेस्टो नहीं है। अगर उनके पास मेनिफेस्टो होता तो, वह बात करते लेकिन उनके पास कोई चुनावी मुद्दा या जनता की भलाई का कोई विजिन नहीं है।''
Unfortunately, Asaduddin Owaisi is the one leader who has no manifesto to speak about in his election campaigns: BJP's Hyderabad Lok Sabha candidate Kompella Madhavi Latha (@Kompella_MLatha)
— Republic (@republic) April 22, 2024
Tune in here to watch and fire in your views - https://t.co/LjDPNEsaiI…… pic.twitter.com/Isez9Hg8fZ












Click it and Unblock the Notifications