बीजेपी ने हमारे 2 विधायकों को हाईजैक कर लिया है- कुमारस्वामी

Recommended Video

      Karnataka Floor Test : Kumar Swami ने BJP पर लगाया MLAs को High Jack करने का आरोप | वनइंडिया हिंदी

      बेंगलुरू। पूरे देश की निगाहे कर्नाटक प्लोर टेस्ट पर टिकी हुई है, जहां बीजेपी को आज शाम 4 बजे सदन में अपना बहुमत साबित करना होगा। इस बीच जनता दल (सेकुलर) के नेता एचडी कुमारस्वामी ने आरोप लगाया है कि बीजेपी ने उनके दो विधायकों को हाईजैक कर लिया है। हालांकि, कुमारस्वामी ने अपने लापता हुए विधायकों का नाम नहीं बताया है, लेकिन उन्होंने विश्वास जताया कि उनके विधायक जल्द ही वापस आ जाएंगे।

      बीजेपी ने हमारे 2 विधायकों को हाईजैक कर लिया है- कुमारस्वामी

      कर्नाटक की राजनीति के लिए आज का दिन बहुत अहम होने वाला है। जहां एक तरफ बीएस येदुरप्प को सदन में अपने 112 विधायकों का बहुमत साबित करना होगा, तो वहीं दूसरी तरफ फ्लोर टेस्ट से पहले ही सुप्रीम कोर्ट सुबह 10.30 बजे कांग्रेस की एक याचिका पर सुनवाई करेगी, जिन्होंने कर्नाटक विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर केजी बोपैया की नियक्ति को अवैध ठहराया है।

      सदन में फ्लोर टेस्ट से पहले ही बीजेपी आत्मविश्वास से लबरेज दिख रही है। बीएस येदुरप्पा ने तो यहां तक कह दिया कि आज का दिन कर्नाटक की जनता के लिए जश्न मनाने वाला दिन होगा। बीजेपी को पूरा विश्वास है कि वे विधानसभा में फ्लोर टेस्ट में पास हो जाएगी।

      वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस-जेडी(एस) के विधायक अब रिजॉर्ट से बाहर निकलकर फिर से बेंगलुरू पहुंच गए हैं। कांग्रेस-जेडी(एस) का कहना है कि उन्होंने 118 विधायकों की लिस्ट राज्यपाल को सौंप दी है और वे बहुमत साबित करने के लिए तैयार है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+