तेलंगाना विधानसभा चुनाव में भाजपा ने मैदान में उतारे हैं ये तीन सांसद, सभी जातियों को साधने की है कोशिश
तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट बीते शुक्रवार को ही जारी कर दी। इस पहली सूची में भाजपा के तीन लोकसभा सांसदों के नाम भी शामिल हैं जिन्हें पार्टी ने नामांकित किया है।
बता दें बीते शुक्रवार को भापजा अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठ हुई जिसमें उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दिया गया। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद थे।

भाजपा ने तेलंगाना चुनाव में जिन तीन सांसदों को उम्मीदवार बनाया है उनमें सांसद बंदी संजय, सांसद अरविंद धर्मपुरी और सांसद सोयम बापू राव के नाम शामिल हैं। बंदी संजय करीमनगर से, अरविंद धर्मपुरी कोरुतला से और बापू राव बोथ सीट से चुनाव मैदान में उतारा है।
चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एटाला राजेंदर दो सीटों हुजूराबाद और गजवेल से चुनाव लड़ेंगे, जहां से बीआरएस सुप्रीमो और मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव चुनाव लड़ेंगे।
गौरतलब है कि 30 नवंबर को होने जा रहे तेलंगाना चुनाव के लिए भाजपा ने 52 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। जिसमें भाजपा ने सभी जातियों को साधने का प्रयास किया है।
बता दें भाजपा के उम्मीदवारों की सूची में 20 पिछड़ी जाति के, 12 रेड्डी समुदाय से 6 वेलामा समुदाय के उम्मीवरा हैं। इसके अलावा भाजपा के उम्मीदवारों की सूची में 14 अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के हैं। वहीं इस लिस्ट में 12 महिला उम्मीदवारों के नाम भी शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications