दागी नेताओं पर सख्त हुई केंद्र सरकार!
नई दिल्ली। केंद्र सरकार दागी नेताओं पर कार्रवाई करने के लिए थोड़ी सख्त होती दिखाई दे रही है। केंद्र सरकार ने राज्यों सरकारों को कहा है कि दागी सांसदों और विधायकों के खिलाफ मामलों को जल्द से जल्द निपटाने के लिए अपने यहां फास्ट ट्रैक अदालतों का गठन तेजी करें। जिससे ऐसे मामले जल्द से जल्द निपटाए जा सकें।

केंद्र सरकार ने राज्य सरकार के मुख्यमंत्रियों को अलग-अलग पत्र लिखकर इस बात की मांग की है। साथ ही गृहमंत्री राजनाथ सिंह के मंत्रालय की ओर से मुख्यमंत्रियों सहित मुख्य सचिवों को भी इस बात से अवगत कराया गया है। इसके अलावा कानून मंत्रालय की ओर से हाई कोर्टों से यह अनुरोध किया है कि दागी नेताओं के मामलों के निपटारे में तेजी लाई जाए।












Click it and Unblock the Notifications