फुटपाथ पर सब्जी बेचने वाले के बेटे को BJP ने बनाया उम्मीदवार, इस सीट से दिया टिकट
लखनऊ: बीजेपी ने रविवार को उत्तरप्रदेश में विधानसभा उपचुनाव के लिए 10 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान किया। इस लिस्ट में एक नाम ने सबको चौंका दिया। यूपी की घोसी सीट पर उपचुनाव के लिए बीजेपी ने विजय राजभर को टिकट दिया है। उन्हें बीजेपी ने फागू चौहान के बेटे का टिकट काटकर उम्मीदवार बनाया है। विजय राजभर जो कि एक बीजेपी कार्यकर्ता है, उनके पिता फुटपाथ पर सब्जी बेचने का काम करते हैं।

विजय राजभर ने टिकट मिलने के बाद कहा कि संगठन ने मुझे एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। मेरे पिता मुंशीपुरा के पास फुटपाथ में सब्जी की दुकान लगाते हैं। वो वहां सब्जियां बेचते हैं। उन्होंने आगे कहा कि मैं उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा। विजय राजभर मऊ में पार्टी के नगर अध्यक्ष के तौर पर सक्रिय रहे हैं। वो नगपालिका क्षेत्र के चुनाव में सहादतपुर से वार्ड मेंबर के रूप में चुने गए थे।
Vijay Rajbhar, BJPs candidate for by-poll to Ghosi (UP) Assembly constituency: The organisation has given a huge responsibility, my father sells vegetables on the footpath near Munshi Pura, I will try my best to fulfil the expectations. pic.twitter.com/YIcwrZgXN4
— ANI UP (@ANINewsUP) September 29, 2019
उनके पिता को जब उनके बेटे को टिकट मिलने की जानकारी मिली तो उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद अदा किया। इसके साथ ही उन्होंने अपने बेटे को भी आशीर्वाद दिया।












Click it and Unblock the Notifications