कांग्रेस के 'भ्रष्ट शासन' को उजागर करने के लिए BJP ने शाहरुख खान को दिया धन्यवाद, जवान का पोस्टर किया शेयर

BJP Thanks Shahrukh Khan: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने बुधवार को बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'जवान' का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने दावा किया कि यह फिल्म कांग्रेस के 10 साल के भ्रष्ट शासन को उजागर करती है।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने फिल्म का एक पोस्टर साझा करते हुए लिखा कि हमें जवान मूवी के माध्यम से 2004 से 2014 तक भ्रष्ट, नीतिगत पंगुता से ग्रस्त कांग्रेस शासन को उजागर करने के लिए शाहरुख खान को धन्यवाद देना चाहिए।

BJP ने फिल्म जवान के लिए शाहरुख को दिया धन्यवाद

उन्होंने दावा किया कि यह फिल्म सभी दर्शकों को यूपीए सरकार के दौरान 'दुखद राजनीतिक अतीत' की याद दिलाती है। इसके अलावा, गौरव भाटिया ने 2009 और 2014 के बीच यूपीए-2 शासन के दौरान हुए सीडब्ल्यूजी, 2जी और कोल-गेट सहित विभिन्न कथित घोटालों की ओर भी इशारा किया है। जिसमें कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने 'स्वच्छ रिकॉर्ड' बनाए रखा है। पिछले साढ़े नौ वर्षों में कोई घोटाला नहीं हुआ।

गौरव भाटिया ने कहा कि जैसा कि फिल्म में शाहरुख खान कहते हैं हम जवान हैं, अपनी जान हजार बार दांव पर लगा सकते हैं। लेकिन सिर्फ देश के लिए, तुम्हारे जैसे देश बेचने वालों के लिए हरगिज नहीं। यह गांधी परिवार के लिए काफी है।

बीजेपी प्रवक्ता ने दावा किया कि कांग्रेस काल के दौरान कम से कम 1.6 लाख किसानों ने आत्महत्या की। जबकि एनडीए सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) लागू किया और पीएम किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से 11 करोड़ किसानों के बैंक खाते में सीधे 2.55 लाख करोड़ रुपये जमा किए।

गौरव भाटिया ने बताया कि कांग्रेस शासन ने कर्ज न चुकाने वाले दोस्तों को ऋण दिया। भगोड़े विजय माल्या ने पहले के ऋण का भुगतान किए बिना ही आगे ऋण देने के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी को धन्यवाद दिया। उन्होंने इसके लिए शाहरुख खान को धन्यवाद दिया।

यह भी पढ़ें- Jawan BO Collection: शाहरुख खान की 'जवान' की कमाई में गिरावट, छठे दिन पर बस इतने करोड़ ही कमाए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+