भाजपा के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं से किए 'पंच आग्रह'
भाजपा के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं से किए 'पंच आग्रह'
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के 40वें स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कोरोना वायरस के खतरे का जिक्र किया है बताया कि किस तरह से आज भारत समेत दुनिया के कई बड़े देश इस संकट का सामना कर रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरी मानव जाति के सामने संकट पैदा हो गया है, इस दौरान हम सभी को समर्पण और सेवा के मंत्र का पालन करना है। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से 'पंच आग्रह' किए।
Recommended Video

पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश का लक्ष्य एक है, मिशन एक है, और संकल्प एक है- कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में जीत। ये लंबी लड़ाई है, न थकना है, न हारना है। लंबी लड़ाई के बाद भी जीतना है, विजयी होकर निकलना है। पीएम मोदी ने इस दौरान कार्यकर्ताओं से 'पंच-आग्रह' किया जो इस प्रकार है।
1. गरीबों को राशन के लिए अगीरथ सेवा अभियान, यह सुनिश्चित करें कि एक भी गरीब भूखा ना रहे, किसी की मदद करें तो मुंह पर मास्कर लगाकर जाएं।
2. अपने साथ ही आप 5-7 अन्य लोगों के लिए फेस-कवर बनवाएं और उनका वितरण करें।
3. धन्यवाद अभियान चलाएं, जिसके लिए पार्टी ने पांच अलग-अलग वर्ग बनाए हैं।
पहला वर्ग - नर्सेस और डॉक्टर्स हों,
दूसरा वर्ग - सफाई कर्मचारी
तीसरा वर्ग - पुलिसकर्मी
चौथा वर्ग- बैंक और पोस्ट ऑफिस के कर्मचारी,
पांचवां वर्ग- आवश्यक सेवाओं में जुटे हुए सभी कर्मचारी
4. कोरोना के खिलाफ लड़ाई में मदद करने के लिए एक 'आरोग्य सेतु ऐप' विकसित किया गया है। ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसकी जानकारी दें और कम से कम 40 लोगों के मोबाइल में ये ऐप इंस्टॉल भी करवाएं।
5. लाखों लोग PM-CARES फंड में दान कर रहे हैं। इसमें प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता को खुद भी सहयोग करना है और 40 अन्य लोगों से भी PM-CARES फंड में सहयोग करने के लिए प्रेरित करना है।
पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरी दुनिया के लिए एक ही मंत्र है- सोशल डिस्टेंसिंग और अनुशासन का पूरा पालन करना। उन्होंने कहा, 'मुझे उम्मीद है कि भाजपा का हर कार्यकर्ता खुद की रक्षा करते हुए, अपने परिवार को भी सुरक्षित करेगा और इसे देश को भी सुरक्षित करेगा। इसी सिद्धांत पर हमें चलना है।'












Click it and Unblock the Notifications