Chhattisgarh Election Result: BJP सरकार बना रही है, जनता जान चुकी है की कांग्रेस सरकार भ्रष्ट है- नितिन नबिन
Chhattisgarh Election Result 2023: बिहार BJP विधायक और छत्तीसगढ़ बीजेपी के सह-प्रभारी नितिन नबीन ने विधानसभा चुनाव के नतीजे पर कहा कि छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी सरकार बना रही है। छत्तीसगढ़ की जनता को एहसास हो गया है कि कांग्रेस सरकार भ्रष्ट है और उन्होंने लोगों को धोखा दिया है।
छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी स्पष्ट बहुमत वाली सरकार बनाने जा रही है। नीतिन नबिन ने कहा कि जनता का विश्वास दिखा है। यही वजह है कि आज जो विभिन्न राज्यों में हुए चुनावों के नतीजे आ रहे हैं, उसमे भाजपा स्पष्ट रूप से बढ़ती हुई नज़र आ रही है।

छत्तीसगढ़ से सबसे हैरान करने वाला परिणाम आएगा, जिस तरह से छत्तीसगढ़ को लेकर बड़े-बड़े आंकलन किए जा रहे थे वह फ़ेल है, भाजपा की सरकार बनेगी। यह कांग्रेस के लिए सबसे बड़ा तमाचा होगा। छत्तीसगढ़ की जनता ने मूड बना लिया था कांग्रेस को हटाना है।
छत्तीसगढ़ की जनता के ये शब्द थे कि अब न सहिबो, बदल के रहिबो। आम जनता के मन में यह बात घर कर गई थी कि ये बात भ्रष्टाटारी सरकार है। यह सरकार सिर्फ ख़ुद के लिए सत्ता मे है, उन्होंने ने जनजाति समाज के लोगों की चिंता की, ना महिलाओं की चिंता कि, ना ही ओबीसी वर्ग की चिंता की।
राजनीति को सिर्फ एक भावना का विषय बनाकर छत्तीसगढ़वाद के नाम पर सियासत की। छत्तीसगढ़ के लोगों के साथ ठगी का काम किया।जनता ने उसका जवाब दिया है, पूरी उम्मीद है कि छत्तीसगढ़ में स्पष्ट बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाएगी।












Click it and Unblock the Notifications