'दयाशंकर के खिलाफ FIR कराकर बीजेपी जीत सकती थी मेरा दिल'
लखनऊ। दयाशंकर सिंह पर अब तीखा वार किया है खुद बसपा सुप्रीमो मायावती ने। जिन्होंने कहा कि लोग न सिर्फ बहन की तरह उनका सम्मान करते हैं बल्कि उन्हें देवी भी मानते हैं।
बीजेपी नेता ने ऐसा बयान देकर शर्मनाक काम किया है, मैंने कभी भी अपने कार्यकर्ताओं से नहीं कहा कि वो लोग सड़क पर आयें और प्रदर्शन करें।
लेकिन ये उन सबका मेरे प्रति प्यार और सम्मान है जो गुस्से के रूप में भाजपा नेता के खिलाफ आज लखनऊ में और देश के दूसरे हिस्सों में फूटा है। बीजेपी ने दयाशंकर के खिलाफ एक्शन तो लिया लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं करायी। अगर बीजेपी ऐसा करती तो मेरा दिल जीत सकती थी लेकिन वो फेल हो गई, बवाल मचने पर किसी को पार्टी से निकाल देना तो आम बात है।













Click it and Unblock the Notifications