Mohammed Shami: चुनाव की पिच पर बंगाल से मोहम्मद शमी को उतार सकती है BJP, इस सीट से चेहरा बनाने की तैयारी

Mohammed Shami News: लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी उतारने को लेकर बीजेपी से जुड़ी नई-नई खबरें सामने आ रही है। हाल ही खबर सामने आई है कि हरियाणा की रोहतक सीट पर बीजेपी के टिकट से एक्टर रणदीप हुड्डा चुनाव लड़ सकते हैं। वहीं अब कहा जा रहा है कि बीजेपी भारतीय स्टार बॉलर मोहम्मद शमी को पश्चिम बंगाल से लोकसभा चुनाव में उतारने पर विचार कर रही है।

कहा जा रहा है कि बीजेपी पश्चिम बंगाल में क्रिकेट के बड़े चेहरे मोहम्मद शमी पर दांव लगा सकती है। बता दें कि शमी बंगाल के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। इसके अलावा रणजी ट्रॉफी में बंगाल के लिए खेलते हुए शमी आज देश का बड़ा नाम बन चुके हैं।

Mohammed Shami BJP

इंडिया टुडे ने सूत्रों के अनुसार कहा है कि भाजपा नेतृत्व ने पश्चिम बंगाल से आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने के प्रस्ताव के साथ शमी से संपर्क किया है। हालांकि, क्रिकेटर ने अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया है।

फिलहाल, शमी हालिया सर्जरी से उबरने के लिए ब्रेक पर हैं। तेज गेंदबाज की सर्जरी की पुष्टि होने के बाद पीएम मोदी ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। मोहम्मद शमी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की थी।

बंगाल से शमी को चुनाव लड़ने का ऑफर

बीजेपी के शीर्ष सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि पार्टी की ओर से मोहम्मद शमी को लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल से चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया गया था, जिस पर चर्चा सकारात्मक रही है। भाजपा के भीतर आंतरिक चर्चा से पता चलता है कि शमी को मैदान में उतारने से पार्टी को बंगाल में अल्पसंख्यक बहुल निर्वाचन क्षेत्रों में जीत हासिल करने में मदद मिल सकती है।

इस सीट पर उतार सकती है बीजेपी

भाजपा सूत्रों के अनुसार प्राइमरी फोकस शमी को बशीरहाट लोकसभा क्षेत्र से मैदान में उतारना है, जो अपनी सीमा के भीतर संदेशखाली गांव में हिंसा के बाद खबरों में है। बता दें कि बशीरहाट लोकसभा क्षेत्र के अंदर ही संदेशखाली आता है, जो हाल में महिलाओं के साथ अत्याचार के खौफनाक घटनाओं को लेकर सुर्खियों में हैं। इस निर्वाचन क्षेत्र में अल्पसंख्यक वोटों की संख्या सर्वाधिक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+