चित्रकूट विधान सभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस-भाजपा आमने सामने, घोषित किए उम्मीदवार

भोपाल। मध्य प्रदेश में चित्रकूट विधाननसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर भाजपा ने अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। पार्टी ने शंकर दयाल त्रिपाठी को अपना प्रत्याशी बनाया है। शंकर दयाल पिछले 25 सालों से पार्टी के साथ जुड़े हैं और जमीन से जुड़े नेता के तौर पर जाने जाते हैं। इससे पहले वह तमाम पदों रह चुके हैं। भाजपा को भरोसा है कि वह इस सीट पर आसानी से जीत दर्ज करेगी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान का कहना है कि चित्रकूट में हमारे नेताओं ने जमीनी स्तर पर काम किया है, हमारी कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में सक्रिय हैं और उन्ही के दम पर हम जीत दर्ज करते आएं हैं, इस बार भी हम इस सीट पर जीत दर्ज करेंगे।

bjp

चित्रकूट विधानसभा पर होने वाले उपचुनाव को लेकर भाजपा की ओर से मैराथन बैठक का सिलसिला जारी है, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस के खेमे में नजर डालें तो वहां अभी तक किसी भी तरह की कोई सक्रियता देखने को नहीं मिल रही है। कांग्रेस कार्यालय में अभी तक सन्नाटा पसरा हुआ है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नंद कुमार का कहना है कि लोगों का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर पूरा भरोसा है और इसी भरोसे के दम पर पार्टी पिछले कई सालों से प्रदेश में सरकार में है और इसी भरोसे के दम पर हम इस उपचुनाव में भी जीत दर्ज करेंगे।

भाजपा के शंकर दयाल त्रिपाठी के खिलाफ कांग्रेस ने नीलांशु चतुर्वेदी को मैदान में उतारा है, आपको बता दें कि कांग्रेस विधायक प्रेम सिंह के निधन की वजह से यह सीट खाली हुई है और इस सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है। आज इस सीट पर नीलांशु अपना नामांकन दाखिल करेंगे, नामांकन दाखिल करने की आज आखिरी तारीख है। 9 नवंबर को इस सीट पर चुनाव होगा और 12 नवंबर को मतगणना होगी।

इसे भी पढ़ें- जब सोनिया ने कहा था- प्रणब के नखरों की कमी खलेगी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+