मनोज तिवारी ने बताया कि उन्हें कैसे लग रहा है, भाजपा की बन रही है सरकार

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में आज (8 फरवरी) विधानसभा चुनाव की वोटिंग जारी है। इसी बीच पार्टियां अपनी-अपनी जीत के दावे कर रही हैं। बीजेपी दिल्ली के अध्यक्ष और सासंद मनोज तिवारी ने दावा किया कि, उनका सिक्सथ सेंस कहता है कि उनकी पार्टी 50 से अधिक सीटें जीतकर राष्ट्रीय राजधानी में सरकार बनाएगी। वहीं दूसरी ओर आम आदमी पार्टी के नेता लगातार दावा कर रहे हैं कि, दिल्ली में वे एक बार फिर से सरकार बनाएं।

Recommended Video

    Delhi Election: Manoj Tiwari का 50 से ज्यादा सीटों पर जीत का दावा | वनइंडिया हिंदी
    50 से ज्यादा सीटों पर जीतेगी बीजेपी: मनोज तिवारी

    50 से ज्यादा सीटों पर जीतेगी बीजेपी: मनोज तिवारी

    मनोज तिवारी ने यमुना विहार में अपना वोट डालने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि, मेरे पास मेरे भाई और दिल्ली के लोगों का आशीर्वाद है। हम यहां पिछले कुछ सालों से अपनी जीत का इंतजार कर रहे हैं। मेरी छठी इंद्री कह रही है कि बीजेपी सरकार बनाएगी। बीजेपी दिल्ली में 50 से अधिक सीटें जीतकर सरकार बनाएगी। हालांकि मनोज तिवारी से सीएम फेस लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने किसी भी नेता का नाम लेने से इंकार कर दिया।

    हनुमान मंदिर जाने पर मनोज तिवारी की विवादित टिप्पणी

    हनुमान मंदिर जाने पर मनोज तिवारी की विवादित टिप्पणी

    अरविंद केजरीवाल के हनुमान मंदिर में पूजा करने पर मनोज तिवारी ने कहा कि वो (अरविंद केजरीवाल) पूजा करने गए थे या हनुमान जी को अशुद्ध करने गए थे? एक हाथ से जूता उतारकर, उसी हाथ से माला लेकर ....कर दिया? जब नकली भक्त आते हैं ना तो यही होता है।मैंने पंडित जो को बताया, बहुत बार हनुमान जी को धोए हैं। मनोज तिवारी के बयान पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज बीजेपी नेता कह रहे हैं कि मेरे जाने से मंदिर अशुद्ध हो गया। ये कैसी राजनीति है? इस पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने केजरीवाल को गंदा आदमी कह दिया।

    राज्य की जनता आज 672 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेगी

    राज्य की जनता आज 672 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेगी

    बता दें कि राज्य की जनता आज 672 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेगी। इस बार चुनाव में मोबाइल एप्प, क्यूआर कोड, सोशल मीडिया इंटरफेस जैसी तकनीकों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। दिल्ली के 11 जिलों की एक-एक विधानसभा सीट चुनी गयी हैं जिन पर मतदाता मतदान पर्ची बूथ पर नहीं लाने की स्थिति में स्मार्टफोन के जरिए हेल्पलाइन एप्प से क्यूआर कोड प्राप्त कर सकता है। दिल्ली में कुल 1.47 करोड़ मतदाता है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी (आप) लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए सत्ता बरकरार रखने की उम्मीद कर रही है। इसी तरह, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता को भुनाकर भाजपा बहुमत हासिल करने की उम्मीद कर रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+