गणतंत्र दिवस पर किया जा सकता है वाजपेयी स्मारक का उद्घाटन!
नई दिल्ली। बीजेपी ने यह फैसला किया है कि वो पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का ग्रांड मेमोरियल तैयार करेगी। जिसका उद्घाटन अगले साल किया जा सकता है। बता दें कि वाजपेयी की मौत 16 अगस्त, 2018 को दिल्ली के एम्स अस्पताल में हुई। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक यह मेमोरियल राजघाट से सटे राष्ट्रीय स्मृति स्थल पर बनाया जाएगा जहां पर अटल बिहारी वाजपेयी का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया था। रिपोर्ट में कहा गया है कि समाधी बनाने का कार्य 15 सितंबर के बाद शुरू हो सकता है।

इसके लिए एक टीम जल्द ही मौके का निरीक्षण करेगी। वहीं बीजेपी नेताओं की चाह है कि यह मेमोरियल 25 दिसंबर से पहले बन कर तैयार हो जाए। क्योंकि इसी दिन अटल बिहारी वाजपेयी का 94वां जन्म दिवस है। हालांकि, स्मारक की योजना और भव्यता को देखते हुए, जिस टीम को कार्य सौंपा गया है, उसने 26 जनवरी, 2019 तक संरचना को पूरा करने का आश्वासन दिया है।
गणतंत्र दिवस पर हो सकता है उद्घाटन
सूत्रों ने बताया कि स्मारक का उद्घाटन अगले साल 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर किया जा सकता है। क्योंकि अगले साल देश में लोकसभा चुनाव भी होने हैं। ऐसे में उद्घाटन का यह समय पार्टी और नेताओं के लिए सबसे अच्छा साबित हो सकता है। उद्घाटन का यह समय लोकसभा चुनाव के करीब होगा जो अप्रैल-मई 2019 में होने की संभावना है। उम्मीद है कि वाजपेयी मेमोरियल में उनसे जुड़ी सबसे महत्वपूर्ण याददाश्त रखे जाएंगे। रिपोर्ट के मुताबिक कृष्णा मेनन मार्ग जहां वाजपेयी रहते थे उसे स्मारक में परिवर्तित नहीं किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें-भारत-पाक बॉर्डर के नजदीक पाकिस्तान बना रहा है गोला-बारूद डिपो और हेलीपैड












Click it and Unblock the Notifications