बीजेपी की पहली चुनावी सूची जारी, पूर्व मंत्रियों के नाम भी शामिल
भारतीय जनता पार्टी ने जम्मू कश्मीर व झारखंड में चुनाव की पहली चुनावी सूची जारी कर दी है। 45 उम्मीदवारों की इस पहली सूची में पूर्व मंत्रियों के नाम भी शामिल है। जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और पूर्व उप मुख्यमंत्री रघुवर दास भी उम्मीदवारों के तौर पर लिस्ट में शामिल हैं। जम्मू-कश्मीर में पार्टी ने कश्मीर घाटी के 11 लद्दाख क्षेत्र के दो और जम्मू क्षेत्र के 32 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। बैठक के बाद उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करते हुए बीजेपी महासचिव जे पी नड्डा ने कहा- समाज के सभी तबकों पर विचार किया गया है और हमने हर किसी को प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की है।

बीजेपी में शामिल हुए कांग्रेस के पूर्व सांसद लाल सिंह को बसोहली विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है। अध्यक्ष अमित शाह की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय चुनाव समिति की लगभग तीन घंटे तक चली बैठक के बाद उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगी। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद थे।
झारखंड के लिए घोषित 63 उम्मीदवारों की पहली सूची के मुताबिक, मुंडा खरसावां (अनुसूचित जनजाति) सीट जबकि दास जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने पोटका (अनुसूचित जनजाति) सीट से मौजूदा विधायक मेनका सरदार को ही टिकट देने का फैसला किया है।
सिमडेगा से मौजूदा विधायक विमला प्रधान एक बार इसी सीट से चुनाव लड़ेंगी। प्रधान राज्य सरकार में मंत्री रह चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications