VIDEO: राहुल गांधी पर भाजपा सांसद की अभद्र टिप्पणी, कहा- 'बाप तो मर गया बोफोर्स का दाग रह गया'

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए तारीखों के ऐलान के बाद देशभर में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। चुनाव से पहले नेताओं के आरोप-प्रत्यारोप का दौरा जारी है। लेकिन नेता एक दूसरे को पीछे छोड़ने और बुरा बताने में किस कदर अपनी भाषा की मर्यादा भूल जा रहे इसका सबसे ताजा उदाहरण अंबाला से बीजेपी सांसद रतनलाल कटारिया है। सांसद रतनलाल कटारिया का राहुल गांधी को लेकर ताजा बयान सुनने और पढ़ने के बाद आप भी समझ जाएंगे कि आज के दौर की राजनीति किस दिशा की ओर से जा रही है।

राहुल गांधी पर कटारिया की अभद्र टिप्पणी

दरअसल रतनलाल कटारिया ने राफेल डील पर बात करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी कर बैठे। कटारिया ने राफेल डील पर राहुल गांधी के ट्वीट का जवाब देते हुए कहा कि इसका बाप तो मर गया बोफोर्स कांड में, उसका दाग मिटा भी नहीं, लागा चुनरी में दाग मिटाऊ कैसे? और ये हम कह रहे हैं। रतनलाल कटारिया का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसकी लोग जमकर आलोचना कर रहे हैं।

न नौ मन तेल होगा और न राधा नाचेगी

न नौ मन तेल होगा और न राधा नाचेगी

कटारिया ने ये बयान एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दिया। इस दौरान उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल को की चुटकी लेते हुए कहा कि न नौ मन तेल होगा और न राधा नाचेगी। जो लोग पिछले चुनावों में भाजपा पर हंस रहे थे, मजाक बना रहे थे वही लोग बीजेपी में शामिल होना चाहते हैं। इसके अलावा कटरिया ने कई और मुद्दों पर अपनी बात रखी है।

टिकट के लिए कटारिया का पलड़ा हल्का

टिकट के लिए कटारिया का पलड़ा हल्का

बता दें कि राजनीतिक गलियारों में कटारिया के नाम को पार्टी के भीत कुछ नेताओं में मतभेद चल रहा है। उनके पार्टी के ही कई नेता उनके खिलाफ है और ऐसे में टिकट उनको मिलता है या फिर नहीं ये भी कुछ दिन में साफ हो जाएगा। खबर तो ये भी है कि इलाके में उनके विरोध के चलते पार्टी किसी अन्य उम्मीदवार को चुनाव मैदान में उतारने की मन बना रही है। कहा ये भी जा रहा है कि कटारिया अपनी धर्मपत्नी बंतो देवी के नाम से भी हाईकमान से अंबाला लोकसभा सीट से टिकट की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव 2019: आम आदमी पार्टी सपा-बसपा गठबंधन और कांग्रेस को दे सकती है समर्थन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+