Bitcoin ने दर्ज की 6.8% की बढ़त, ईथर ने भी भरी उछाल, जानिए ताजा कीमत
नई दिल्ली, 6 मई। दुनिया की सबसे बड़ी और लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन ने एक बार फिर बढ़त हासिल की है। गुरुवार को बिटकॉइन की कीमत में 6.8 प्रतिशत की बढ़त देखी गई और यह 56,852 डॉलर पर कारोबार कर रही थी। बिटकॉइन की कीमत में पिछले दिन के मुकाबले 3622 डॉलर की बढ़त देखी गई।

पिछले महीने ही 14 अप्रैल को बिटकॉइन ने अपना सर्वोच्च हासिल करते हुए 64895 डॉलर पर कारोबार किया था जिससे यह अभी 12.4 प्रतिशत नीचे है।
वर्तमान में बिटकॉइन की उछाल के साथ ही दूसरी सबसे प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी ईथर के कारोबार में भी वृद्धि दर्ज की गई है। एथेरियम ब्लॉकचेन के इस डिजिटल टोकन ने 5.9 प्रतिशत की बढ़त देखी है। गुरुवार को यह डिजिटल करेंसी 3430 डॉलर पर कारोबार कर रही थी जो कि पिछले दिन की बंदी से 191 डॉलर ज्यादा थी।
बिटकॉइन के प्रभुत्व में कमी
2 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा के मार्केट कैप वाले क्रिप्टो बाजार में बिटकॉइन प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी बनी हुई है। वर्तमान में बिटकॉइन की मार्केट कैप 1 ट्रिलियन है और बाजार के 45 प्रतिशत पर इसका कब्जा है। बिटकॉइन का यह प्रभुत्व कम हो रहा है और क्रिप्टो बाजार में एथेरियम की हिस्सेदारी बढ़ रही है। हालांकि अभी भी एथेरियम का क्रिप्टो मार्केट में हिस्सा 20 प्रतिशत से कम ही है। पिछले एक साल में क्रिप्टो मार्केट को खूब फायदा हुआ है। बिटकॉइन और ईथर ने भारी उछाल दर्ज की है।












Click it and Unblock the Notifications